शुक्रवार का राशिफल: कल इस राशि के लोग बड़े निर्णय लेने से बचें
शुक्रवार, 13 अक्टूबर को मेष और मिथुन राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारेंगे तो बेहतर रहेगा। धनु राशि के लोग बड़े फैसला लेने से बचें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकत है…

मेष – SIX OF WANDS
व्यक्तिगत जीवन पर नियंत्रण रखना होगा। जिन लोगों ने आपके साथ गलत व्यवहार किया था, उन्हें अपनी गलतियों का एहसास होगा। तनाव से बचना होगा। जिन कामों में सुधार चाहते हैं, उनमें परिवर्तन होगा।
करियर : काम पर फोकस बनाए रखें। हर एक अवसर से लाभ मिलेगा।
लव : लव लाइफ में नया परिवर्तन तकलीफ दे सकता है, लेकिन कुछ दिन बाद रिश्ता सुधरने लगेगा।
हेल्थ : शारीरिक समस्याएं दूर होंगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
वृषभ – QUEEN OF WANDS
नकारात्मक विचार से बचें और बदले क भावना न रखें। कमजोरी रह सकती है। किसी भी काम में तुरंत फैसला लेने से बचें।
करियर : स्त्रियों के लिए समय सकारात्मक है। काम पर ध्यान बनाए रखें।
लव : लव रिलेशनशिप सुधारने के लिए अपेक्षा से अधिक कोशिश करने होंगे।
हेल्थ : नींद पूरी करने की प्रयास करें। यदि स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं तो नींद के समय पर ध्यान दें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
मिथुन – KNIGHT OF WANDS
गलतियों का एहसास होने से कुछ बातों को गंभीरता से ले पाएंगे। अभी जो समस्याएं हैं, वे जल्द ही दूर होंगी और जीवन फिर से बेहतर बनेगा। काम और करियर पर फोकस बढ़ाना होगा। काम की गति तेज करने की जरूरत है, वर्ना कुछ अधूरे रह सकते हैं।
करियर : काम की वजह से जीवन में व्यस्तता रहेगी।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी किसी गलती का एहसास होगा। उसे सुधारें।
हेल्थ : बदन दर्द के कारण स्वास्थ्य संबंधी कठिनाई रहेगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
कर्क – NINE OF SWORDS
अपने फैसला की वजह से निराशा हो सकती है। ये फैसला वर्तमान अनुभव के बल पर ले रहे हैं, इसलिए भविष्य की चिंता न करें। भविष्य में मर्जी के मुताबिक कामों को बदलना संभव होगा। इसलिए वर्तमान पर फोकस रखें।
करियर : काम समय पर पूरा न होने से डेड लाइन संबंधी तनाव बढ़ेगा, लेकिन जरूरी काम समय के मुताबिक पूरे होंगे।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातें बदलेंगी। अहंकार दूर करें।
हेल्थ : स्वास्थ्य में आ रहे सुधार देखकर प्रसन्नता होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
सिंह – THE LOVERS
जीवन में आ रहे परिवर्तन स्वीकार करें। भावनात्मक उलझनों की वजह से काम कठिन होंगे। चर्चा करते समय सामने वाले आदमी की सोच पर ध्यान दें। आपके गलत शब्दों से बात बिगड़ सकती है।
करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को जरूरी ट्रेनिंग मिलेगी।
लव : लव रिलेशनशिप में बिगड़ा हुआ संतुलन फिर से सुधरेगा।
हेल्थ : लो शुगर की वजह से कमजोरी हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
कन्या – TWO OF WANDS
कामों का गहराई से अवलोकन करके योजना बनाएं। जिन कामों के कारण आपको स्थिरता मिली है, उन पर ध्यान दें। यात्रा करने का मौका मिलेगा। नए लोगों के साथ मुलाकात होगी। लोगों के साथ जुड़े रहने से आनंद मिलेगा।
करियर : करियर से जुड़ी हुई बातों में समझौता न करें।
लव : पार्टनर की अपेक्षाओं को पूरा करना आपके लिए संभव होगा।
हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
तुला – TEN OF WANDS
व्यक्तिगत चर्चा बाहरी लोगों के सामने करने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जितना हो सके गोपनीयता बनाए रखें। आपकी सोच में आ रहे परिवर्तन की वजह से तनाव बढ़ सकता है। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक अपनी योजना किसी को न बताएं।
करियर : काम संबंधित रुकावटें शीघ्र ही दूर होंगी।
लव : रिलेशनशिप का परिवार में विरोध होगा। अभी परिवार के पक्ष को समझने की प्रयास करें।
हेल्थ : सिर में भारीपन रहेगा।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
वृश्चिक – KING OF PENTACLES
जिस लक्ष्य के लिए आप कोशिश कर रहे हैं, उससे संबंधित समस्याओं को समझने की प्रयास करें। अपनी गलती का एहसास होगा और उसे दूर करने का रास्ता भी प्राप्त होगा। थकान रहेगी, जिसे दूर करने के लिए स्वयं पर ध्यान दें।
करियर : पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। इस कारण आप फिर से काम पर फोकस बना पाएंगे।
लव : रिलेशनशिप और पर्सनल जीवन पर में सुधार करने की प्रयास करनी होगी।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन तकलीफ देगा।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 9
धनु – STRENGTH
अपनी इच्छाशक्ति का इस्तेमाल ठीक ढंग से करें। धैर्य रखें। अगले कुछ दिन आपके लिए मुश्किल रहेंगे और दुविधा भी बढ़ेगी। हर छोटी बात के कारण नकारात्मक महसूस होगा। अभी बड़े फैसला लेने से बचें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन अपेक्षाएं बड़ी होने से नाराजगी बनी रहेगी।
लव : पार्टनर को गुस्सा क्यों आ रहा है, ये बात समझने की प्रयास करें।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
मकर – WHEEL OF FORTUNE
सही-गलत का चुनाव करना आपके लिए मुश्किल रहेगा। पुराने गलत कामों का असर वर्तमान पर हो सकता है। महत्वपूर्ण बातों को समझकर उन्हें स्वीकार करना मुश्किल होगा। चंचलता और बेचैनी बढ़ेगी। हर एक विचार को दोबारा परखकर आगे बढ़ें।
करियर : जिस प्रकार से कोशिश किए जा रहे हैं, वैसे फल न मिलने से निराशा होगी।
लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए पार्टनर को थोड़ा समय दें।
हेल्थ : कमर दर्द और रीड की हड्डी संबंधी तकलीफ बढ़ेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
कुंभ – PAGE OF WANDS
हालात को देखने का नजरिया बदलेगा। जो नयी बातें सीख पाएंगे। अपने टारगेट हासिल करने के लिए स्वयं को प्रेरित बनाए रखें। जीवन से जुड़ी हर छोटी बात का अवलोकन करें। परिवार के विरोध को दूर करने की प्रयास करें।
करियर : काम की वजह से कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों के साथ परिचय होगा।
लव : रिलेशनशिप के कारण निराशा दूर हो सकती है।
हेल्थ : कंधे में जकड़न रहेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
मीन – JUSTICE
नियम-कायदों से संबंधित कठिनाई दूर करने का मार्ग प्राप्त होगा। कुछ कामों में समझौता करने की जरूरत है। मन के खिलाफ होने वाली बातों को भी आप सरलता से स्वीकार करेंगे। काम की गति तेज करने की जरूरत है।
करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
लव : लव रिलेशनशिप के कारण परिवार में टकराव हो सकता है।
हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफें बढ़ सकती हैं।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1

