फ्लाइट में अगर आप भी करते हैं ऐसा, तुरंत बदल दें अपनी आदत
आजकल हम सभी के पास समय की कमी होती है, ऐसे में हर कोई चाहता है कि वो अधिक से अधिक समय बचा ले। खासतौर पर यात्रा करने में कोई भी अधिक समय नहीं बिताना चाहता है और चाहता है कि घंटों का काम मिनटों में हो जाए। यही वजह है कि अब आरामदायक यात्रा और टाइम बचाने के लिए अब लोग ट्रेन के बजाय फ्लाइट ले लेते हैं। हालांकि हवाई यात्रा करने से पहले ये जान लेना बहुत आवश्यक होता है कि आपको यहां क्या करना है और क्या नहीं।

यूं तो यात्रा को लेकर कुछ नियम-कायदे बनाए ही गए हैं लेकिन हममें से बहुत से लोगों को छोटी-छोटी बातों का ख्याल नहीं रहता है। हम अपनी कुछ आदतों की वजह से जाने-अनजाने दूसरों को तंग कर देते हैं। खासतौर पर यदि बात करें केबिन क्रू की, तो उन्हें इन आदतों से सबसे अधिक परेशान होना पड़ता है और वे अपनी नौकरी की वजह से यात्रियों को अधिक कुछ कह भी नहीं सकते हैं।
ऐसा करते ही एयर होस्टेस करने लगती हैं नफरत
कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जो एयर होस्टेस को बर्दाश्त नहीं होती हैं और वो आपके लिए अपने मन में नकारात्मक धारणा बना लेती हैं। मसलन यदि रेक्लाइनर को कोई गलत तरह से मूव करता है, सोते समय खर्राटे मारता है या फिर अपने आर्मरेस्ट पर पांव रखकर बैठता है, तो भी केबिन क्रू उसे पसंद नहीं करते हैं। वो बात अलग है कि वो कुछ कहते नहीं हैं लेकिन यात्री का इम्प्रेशन उनके लिए बहुत खराब हो जाता है। यहां तक कि फ्लाइट में किसी के पास खड़े होकर गैस पास करना भी क्रू मेंबर्स को घिनौना लगता है और वे ऐसे यात्रियों को एकदम पसंद नहीं करते।
ऐसा करने से पहले भी सौ बार सोचें
एक केबिन क्रू ने कहा कि जो लोग फ्लाइट में शराब पीकर आते हैं, उनकी दुर्गंध भी उन्हें एकदम अच्छी नहीं लगती है। एक क्रू मेंबर ने तो ये भी बोला कि यात्रियों को बैठने से पहले टेस्ट लेना चाहिए कि उन्होंने पी तो नहीं रखी। जो लोग पूरी फ्लाइट में घूमते रहते हैं और यात्रा के दौरान फ्रिज़ी ड्रिंक ऑर्डर करते हैं, उन्हें भी एयर होस्टेस पसंद नहीं करतीं। इसके अतिरिक्त झगड़ा-लड़ाई करने वाले यात्रियों को तो कोई भी बर्दाश्त नहीं करना चाहता है। आशा है कि ये जानने के बाद आप भी यात्रा के दौरान ऐसी चीज़ें करने से बचेंगे।

