जयपुर में लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और आग का सहारा लेना किया शुरू
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शीतलहर प्रारम्भ हो चुकी है और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होना प्रारम्भ हो गया है। इस बीच लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और आग का सहारा लेना प्रारम्भ कर दिया है। जयपुर में सुबह ठंड रही और लोग घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनते नजर आए हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण शीतलहर प्रारम्भ हो चुकी है और आनें वाले दिनों में इसमें और बढ़ोत्तरी होगा। कोटपूतली जिले में आज घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में ठंड और कोहरा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट आई है साथ ही कई जिलों में कोहरा छाने लगा है।
श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, सीकर और जैसलमेर कुछ ऐसे जिले हैं, जहां आज सुबह कोहरा देखने को मिला। फतेहपुर में बदलते मौसम का पहला घना कोहरा छाया, जिसके कारण ठंड बढ़ गई। इस बीच 30 से 85 प्रतिशत के बीच हवा में नमी बनी हुई है, जिससे दिन-रात के तापमान में कमी आई है। वहीं अलवर शहर का AQI कल शाम करीब 4:30 बजे 88 तक रहा।
सर्दी का असर अब ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि शहरी इलाकों में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में जयपुर के तापमान में और गिरावट आने के साथ ही सर्दी बढ़ने की आसार है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अभी गिरावट नहीं आई है।
आमतौर पर राजस्थान के शहरों में नवंबर मध्य तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन इस सीजन में अब तक सिर्फ़ 12 शहरों में ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। इन शहरों में भीलवाड़ा, वनस्थली, सीकर, पिलानी, जालौर, सिरोही, फतेहपुर, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली और माउंट आबू शामिल है। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 9.4 डिग्री दर्ज हुआ है।
हर पल की जानकारी, राजस्थान की हर समाचार सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

