लेटेस्ट न्यूज़

जबलपुर में आगामी तीन से चार दिनों तक नहीं होगी बारिश

जबलपुर जबलपुर संभाग में मौसम का रूख बदल गया है, जहां उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही है दरअसल पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसूनी सिस्टम कमजोर हो चुका है जिसके चलते अब मौसम विभाग ने जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिले सहित कई जिलों में तेज धूप के साथ ही मामूली बारिश की आसार जताई है

Download 2025 09 10t170306. 957

WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर जिले में बीते दो दिन से बादल तो आ रहे हैं, पर झमाझम बारिश करने की बजाय छिटपुट बारिश कर आगे बढ़ रहे हैं जिससे मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा हैं और उमस भी तेजी से बढ़ रही हैं इतना ही नहीं मानसून सिस्टम के कमजोर होने के चलते धूप का बल भी देखने को मिल रहा है राहगीर पसीने से हलाकान हो रहे हैं फिलहाल आनें वाले तीन से चार दिनों तक बारिश की आसार नहीं है

33 डिग्री के पार हुआ अधिकतम तापमान

बीते कुछ दिनों से लोगों को चिपचिपी गर्मी का भी एहसास हो रहा है जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को भी मिली है जिले में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जहां न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिले में 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही है

सीजन में हो चुकी साढ़े इंच बारिश दर्ज

जबलपुर में मानसून सीजन की औसतन बारिश का आंकड़ा 52 इंच माना जाता है ऐसे में जबलपुर जिले में इस सीजन कुल 1081 मिमी यानी साढ़े 42 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि पिछले वर्ष आज के दिन तक 1128 मिमी यानी 44 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी बहरहाल मौसम विभाग की माने तो आनें वाले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने के आसार एकदम भी नहीं हैं लेकिन तीन दिन के बाद कमजोर पड़ा सिस्टम फिर से सक्रिय होगा जिससे औसतन बारिश की ओर आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ जाएगा

 

 

Back to top button