ड्राई मौसम के चलते जगदलपुर जिला रहा सबसे गर्म
जगदलपुर में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है. यहां सुबह से धूप चुभने लगी है.
छत्तीसगढ़ में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है. 5 जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है. 6 मार्च से 2 से 4 डिग्री दिन और रात के तापम

ड्राई मौसम के चलते रविवार को जगदलपुर जिला सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था. सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया.
प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति.
रायपुर में पारा 36 डिग्री के पार
आज मौसम साफ रहेगा. रविवार को रायपुर में दिन का पारा 36.1 डिग्री रिकार्ड किया गया . वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था. आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की आसार है.
अगले 24 घंटे में क्या परिवर्तन होंगे?
- प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा.
- कुछ जिलों में तापमान स्थिर रहेगा
- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं.
अंबिकापुर सबसे ठंडा जिला बना हुआ है.
अंबिकापुर में रात का पारा सामान्य
यहां रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा. वहीं दिन का तापमान 33.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था.
बिलासपुर में रात को उमस और गर्मी
बिलासपुर समेत इर्द-गिर्द के सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा. रविवार को यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.6 डिग्री अधिक था. वहीं रात का तापमान 22.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था, जिसके कारण रात में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे.
दुर्ग में दिन का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा
दुर्ग जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है. रविवार को यहां दिन का पारा 36 डिग्री रहा जो औसत से 2.8 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह राजनांदगांव जिले में दिन का पारा 36.5 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

