डिनर में बनाएं खिचड़ी,जाने रेसिपी
लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,दिवाली का त्योहार ख़त्म हो चुका है। लगभग एक हफ्ते तक चलने वाले इस त्योहार पर लोग खूब पकवान, तैलीय भोजन और मिठाइयाँ खाते हैं। इस तरह का खाना खाने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और लोगों की स्वास्थ्य बिगड़ने लगती है। यदि आप त्योहारी सीजन में पूड़ी-पकवान खाकर स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं तो अब आपको ऐसे आहार की आवश्यकता है जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करे।

खिचड़ी के लिए जरूरी सामग्री
खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधा कप चावल और एक चौथाई कप मूंग दाल की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अतिरिक्त एक चौथाई कप अरहर दाल, 1/3 कप मटर, 1/2 कप आलू, 2 बड़े चम्मच घी, थोड़ी सी दालचीनी, 1 चम्मच अदरक, 1 चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग। 1/2 चम्मच चीनी, 1/2 एक कप फूलगोभी, 1 तेज पत्ता और थोडा़ सा हरा धनियां चाहिये। इन सभी चीजों को मिलाकर आप टेस्टी और स्वास्थ्य वर्धक खिचड़ी बना सकते हैं।
खिचड़ी बनाने की सरल विधि
-खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दालों को धोकर कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। – इसके बाद एक कटोरा लें और उसमें चावल को 5-6 बार पानी में धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें।
– अब प्रेशर कुकर को मध्यम आंच पर रखें और इसमें घी डालकर गर्म करें। – फिर इसमें जीरा, तेजपत्ता, हींग, दालचीनी डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें और बाद में हल्दी और अदरक का पेस्ट डालें।
– अंत में नमक और चीनी के साथ आलू, मटर और फूलगोभी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। – जब सब्जियां पक जाएं तो इसमें दाल के साथ भीगे हुए चावल भी डाल दें।
– इसके बाद सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। – अब चावल में 3-4 कप पानी डालें और प्रेशर कुकर को ढक्कन से बंद कर दें। 3 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें।
– फिर गैस बंद कर दें और कुकर से भाप निकलने दें। इस तरह आपकी टेस्टी खिचड़ी तैयार हो जाएगी। आप इसे घी, पापड़, अचार और रायते के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

