लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान आया 36 डिग्री से नीचे

राजस्थान में पिछले करीब चार दिनों से लगातार उत्तरी हवाओं के एक्टिव रहने से सुबह और शाम के समय गुलाबी सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से नीचे आ चुका है. अब 7 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने वाला है.

Download 2025 10 11t104743. 636

WhatsApp Group Join Now

प्रदेश के किसी भी जिले में 7 दिन तक बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं रहने है. मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रदेश में बारिश का दौर रुकने के बाद उत्तरी हवाओं के लगातार एक्टिव रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 7 डिग्री की गिरावट आ रही है.

बात की जाए प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान की तो यहां सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त अजमेर में 16 डिग्री, वनस्थली में 16.9 डिग्री, बारां में 17.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

 

इधर प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान जैसलमेर में 35.5,बाड़मेर में 35.4, जालौर में 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अब दोपहर के समय भी धीरे-धीरे ठंडक बढ़ना प्रारम्भ हो चुकी है.

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में 17 अक्टूबर तक किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है. लगातार मौसम ड्राई रहने के साथ साफ भी रहेगा. सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी रहेगी.

Back to top button