लेटेस्ट न्यूज़

MCX लॉन्च करेगा वेब बेस्ड कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म

इजराइल-हमास जंग का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है इसी के चलते सप्ताह के पहले व्यवसायी दिन आज यानी सोमवार (9 अक्टूबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 65,560 के स्तर पर खुला

Newsexpress24. Com 435 65560 114 2 download 2023 10 09t130924. 076

WhatsApp Group Join Now

वहीं, निफ्टी में 114 अंक की गिरावट रही यह 19,539 के स्तर पर ओपन हुआ शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल 2 में तेजी देखने को मिल रही है

कच्चा ऑयल 5% मजबूत
इजराइल और हमास के बीच जंग की वजह से कच्चे ऑयल में तेजी है ब्रेंट क्रूड 5% उछलकर 88.50 $ प्रति बैरल के ऊपर चला गया है, WTI क्रूड भी 86.45 $ प्रति बैरल के इर्द-गिर्द ट्रेड कर रहा है सोने की कीमतों की भी चमक बढ़ी है, अभी सोना 1% ऊपर 1,865 $ प्रति आउंस पर कारोबार कर रहा है, चांदी भी 1.25% की मजबूती के साथ 22 $ प्रति आउंस के ऊपर बनी हुई है

MCX लॉन्च करेगा वेब बेस्ड कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) को बाजार रेगुलेटर सेबी ने वेब बेस्ड कमोडिटी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म (CPD) लॉन्च करने की स्वीकृति दे दी है यह स्वीकृति सेबी की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने दी है MCX ने आज यानी 8 अक्टूबर को इसके बारे में जानकारी दी है

MCX ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा,’सेबी टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने सिफारिश की है कि MCX और MCXCCL CDP के साथ लाइव हो सकते हैं इसकी प्रपोज्ड डेट के बारे में सेबी को जानकारी कर सकते हैं

इससे पहले शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी​​​​​​
इससे पहले शुक्रवार (6 अक्टूबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी सेंसेक्स 364 अंक की तेजी के साथ 65,995 के स्तर पर बंद हुआ था वहीं, निफ्टी में 107 अंक की तेजी थी यह 19,653 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली थी

 

Back to top button