नारायण सिंह सर्किल से बस स्टॉप स्थानांतरित करने पर विधायक रफीक खान ने जताया विरोध
Rafeek Khan, Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में नारायण सिंह सर्किल से बस स्टॉप ट्रांसपोर्ट नगर सर्किल पर स्थानांतरित करने पर विधायक रफीक खान ने विरोध जताया है। दरअसल नारायण सिंह सर्कल बस स्टैंड पर बसों का संचालन बंद होकर एक अप्रैल से ट्रांसपोर्ट नगर से करने का निर्णय हुआ।

आगरा और दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर से करने का निर्णय किया गया है। जेडीए में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। नारायण सिंह सर्कल पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है।
अजमेरी गेट से आने पर हमेशा जाम मिलता है। ऐसे में दिनभर 15 से 20 बसें मुख्य टोंक रोड पर खड़ी रहती हैं। बस स्टैंड शिफ्ट होने से अन्य वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
विधायक ने मस्जिद से करवाई अपील
नारायण सिंह सर्किल से बस स्टॉप स्थानांतरित करने पर विधायक रफीक खान ने विरोध जताया जिसके बाद से बवाल मचा है। बस स्टॉप शिफ्टिंग के विरोध में विधायक रफीक खान ने मस्जिद से अपील करवाई कि सभी लोग गैरकानूनी रास्ते का विरोध करें। गैरकानूनी रास्ता बंद करने पर विधायक और रोडवेज ऑफिसरों में नोकझोंक भी हुआ।
रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश राय ने बोला कि जमीन हमारी, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रांसफर होगा। 1 अप्रैल से नए जगह से बस स्टॉप संचालित होगा। क्षेत्रीय अल्पसंख्यक लोगो में रोष है। वहीं प्रशासन अपने निर्णय पर कायम है। टकराव के बाद विधायक रफीक खान को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

