लेटेस्ट न्यूज़

Nagaur News: नागौर में 10 दिनों से पेन डाउन हड़ताल अनिश्चित कालीन के लिए जारी

Nagaur News: नागौर के खीसावर में उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के सामने टेंट लगाकर राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर 10 दिनों से पेन डाउन हड़ताल अनिश्चित कालीन के लिए चल रही हैइसमें पटवारी संघ, कानूनगों और तहसीलदार सेवा परिषद संघ परिषद ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है पदाधिकारियों का बोलना है कि 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर परिषद के साथ लिखित में समझौता हुआ था

Newsexpress24. Com nagaur news 10 download 2023 09 06t160903. 580

WhatsApp Group Join Now

जिसमें 2 माह में मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी हमारी एक भी मांगें नहीं मानी गई है जब तक इस लिखित समझौते को गवर्नमेंट लागू नहीं करेगी तब हमारा अनिश्चितकालीन धरना और पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी

हम ड्यूटी पर रहकर कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी डाक्टर धिरज कुमार सिंह को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गयाउपशाखा अध्यक्ष रामपाल बसवाना, कानूनगों संघ अध्यक्ष बिरमाराम जाणी ने कहा कि राजस्थान राजस्व सेवा परिषद लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं

राजस्थान राजस्व सेवा परिषद 4 अक्टूबर 2021 को लिखित समझौता नहीं होने पर प्रशासन और गवर्नमेंट को ज्ञापन देकर अवगत करवाया.17 अगस्त 2023 को नए सिरे से प्रस्तुत किए गए मांग-पत्र पेश किया गया इस 23 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री के साथ हुए 4 अक्टूबर 2021 को हुए लिखित समझौते और नवीन मांग-पत्र के बिदुओं पर वार्ता के बाद सहमति बन गई थी

सरकार ने दो माह में जारी करने का आश्वासन दिया थालेकिन चार माह बीत जाने के बाद आदेश जारी नहीं किए गएउपशाखा अध्यक्ष रामपाल बसवाना, कानूनगों संघ अध्यक्ष बिरमाराम जाणी के अनुसार सोमवार से पूरे राजस्थान में अनिश्चित कालीन धरना दिया गया है

प्रशासन गांवों की ओर अभियान प्रारम्भ होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हमारे परिषद का लिखित में समझौता हुआ था उस समझौते के बिन्दु आज दिन तक जारी नहीं हुए है राजस्व सेवा परिषद के तीनों घटक पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे हमारी समझौते की मांगों को जब तक लागू नहीं करेंगे तब हमारी हड़ताल जारी रहेगी बिना छुट्‌टी लिए हमने कार्य बहिष्कार किया है

इस दौरान पटवारी आईदानराम, रामप्रसाद तंवर, रामभरोस, चुनाराम सारण, श्रीराम, करनाराम, पुखराज शर्मा, गोपाल राम, रामनिवास, महेंद्र सिंह, जय सिंह, जेपी शर्मा, गणेशाराम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे

 

Back to top button