नियति फतनानी ने आसिम को लेकर दिया ये बयान
Asim Riaz Controversy: आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के सेलिब्रिटी बेस्ड स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. आसिम और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के बीच हुआ लड़ाई नेशनल टीवी पर देखने को मिला. इस जंग के बाद आसिम रियाज की इमेज की बैंड बज गई. जिस तरह से उन्होंने शो के होस्ट से बात की और जैसे उन्होंने बर्ताव किया सभी लोगों ने उनकी आलोचना की थी.
WhatsApp Group
Join Now
सोशल मीडिया पर भी आसिम रियाज की इस मुद्दे पर जमकर ट्रोलिंग हुई है. हालांकि, बाद में अभिनेता की तरफ से सफाई में ये बोला गया कि चैनल ने पूरा क्लिप नहीं दिखाया और कई वीडियो सामने ही नहीं आए. उन्होंने इल्जाम लगाया कि एपिसोड में सारी चीजें सामने नहीं आईं और बहुत कुछ काट दिया गया है और दूसरी तरफ फेवर किया गया है. अब आसिम रियाज के इन दावों पर उनकी को-कंटेस्टेंट और पॉपुलर टीवी अदाकारा नियति फतनानी (Niyati Fatnani) ने खामोशी तोड़ी है और उनका भंडाफोड़ किया है.
किसकी थी गलती?
नियति का बोलना है कि सेट पर बहुत अधिक बदतमीजी हुई थी आसिम की तरफ से. अब सब कुछ क्यों नहीं दिखाया गया इसका कारण बताते हुए अदाकारा ने कहा, ‘शो स्टंट्स के बारे में है तो स्टंट्स के लिए भी फुटेज दिखाना है. उन्हें एक टाइम ड्यूरेशन में सब कुछ दिखाना है कि किसको कितना टाइम देना है. उनको स्टंट्स भी अच्छी तरह से दिखाने हैं. इसलिए उन्होंने अधिक ड्रामा दिखाया नहीं लेकिन
एक्ट्रेस ने निकाला आसिम का कसूर
अब नियति फतनानी की बातों से तो साफ लग रहा है कि सेट पर गलती आसिम रियाज की थी और उनकी ट्रोलिंग यूं ही बेवजह नहीं हुई है. आसिम रियाज चैनल और मेकर्स पर जो इल्जाम लगा रहे हैं वो झूठे हैं. नियति के अतिरिक्त ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के बाकि कंटेस्टेंट्स भी आसिम रियाज के विरुद्ध ही बयान देते नजर आ चुके हैं. अब देखना होगा इसपर अभिनेता कैसे रिएक्ट करते हैं?

