लेटेस्ट न्यूज़

आगरा की जनता के सामने 2 दिन से खड़ा हुआ है पानी का संकट

आगरा की जनता के सामने 2 दिन से पानी का संकट खड़ा हुआ है शहर के कई इलाकों में गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह में पानी नहीं आया, जिसकी वजह से लोगों को पानी का व्यवस्था करने के लिए या तो टैंकर बुलाना पड़ा या फिर आसपास के हैंडपंप और समरसेबल पंप का सहारा लेना पड़ा जलकल विभाग द्वारा कहा गया कि बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से आगरा के लिए 140 क्यूसेक गंगाजल अपर गंगा कैनाल के जरिए छोड़ दिया गया है जिसके शोधन और घर तक सप्लाई के लिए समय लगेगा ऐसे में शुक्रवार शाम तक ही शहर की जलापूर्ति सामान्य हो पाएगी बता दें दशहरा से दीपावली के बीच आगरा को मध्य गंगा कैनाल के जरिए जलापूर्ति की गई अपर गंगा कैनाल की सफाई के बाद जब इसे प्रारम्भ किया तो सिर्फ़ 50 क्यूसेक पानी ही दो दिन से आया इससे सिकंदराबाद से यमुना जल का एमबीबीआर प्लांट भी चलाना पड़ा जलकल विभाग के महा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि अपर गंगा कैनाल से पानी आने के बाद बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से आगरा को पानी मिलना प्रारम्भ हो गया है यह पानी गुरूवार से मिल रहा है

Newsexpress24. Com agra news 2 download 2023 11 17t204458. 929

WhatsApp Group Join Now

पानी के लिए रहवासियों को करना पड़ रहा संघर्ष

शोधन और जोनल पंपिंग स्टेशनों तक पहुंचने में समय लगेगा इसलिए शुक्रवार सुबह कुछ स्थान जलापूर्ति प्रभावित हुई है शाम तक जलापूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह पानी न आने के चलते लोगों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा यमुना पार क्षेत्र में ट्रांस यमुना, टेढ़ी बगिया, नराइच, शोभा नगर, रामबाग बस्ती के साथ कई इलाकों में पानी नहीं आया जिसकी वजह से या तो लोगों को टैंकर से पानी खरीदना पड़ा या फिर आसपास के हैंडपंप और समरसेबल का सहारा लेना पड़ा आगरा में करवा चौथ के त्योहार पर भी शहर के लोगों को जलापूर्ति नहीं हो पाई थी करीब 3 दिन तक आगरा के लाखों लोगों को बिना पानी के काफी मशक्कत करनी पड़ी थी हालांकि जलकल विभाग द्वारा शहर के कई इलाकों में पानी के टैंकर की आपूर्ति की गई थी

Back to top button