पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल कैम्पेन प्रमोशन के लिए अनुपमा का एक वीडियो किया श्येर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अनुपमा’ स्टार रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का एक बहुत बढ़िया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वोकल फॉर लोकल को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल के कैम्पेन के प्रमोशन के लिए अनुपमा का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देशवासियों को एक खास मैसेज दिया है। रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा और गौरव खन्ना उर्फ अनुज का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुपमा-अनुज वोकल फॉर लोकल को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। 
पीएम मोदी ने शेयर किया अनुपमा का वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुपमा-अनुज का जो वोकल फॉर लोकल का प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। उसमें वह शॉपिंग के लिए लोकल चीजों का इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘देशभर में वोकल फॉर लोकल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है साथ ही लोग वोकल चीजें खरीद इस कैम्पेन को सपोर्ट बी कर रहे हैं।’ वीडियो के लास्ट में पीएम मोदी की आवाज है, जिस में वह कहते हुए सुनाई देते हैं कि साथियों हमारे त्योहार की अहमियत वोकल फॉर लोकल होनी चाहिए, जिससे हम इस कैम्पेन को और आगे बढ़ा सकें।
मोदी शेयर करेंगे सेल्फी
पीएम मोदी ने वीडियो में ये भी बोला है कि वह कुछ लोगों की फोटोज़ अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करेंगे। ताकि बाकियों को भी वोकल फॉल लोकल कैम्पेन से जुड़ सकें और इस कैम्पने को प्रमोट करें। वीडियो के आखिर में वोकल फॉल लोकल कैम्पेन को बढ़ावा देने के लिए अनुपमा सीरियल और स्टार प्लस चैनल का शुक्रिया भी बोला है। ये वीडियो इसलिए भी लोगों को पसंद आ रही है क्योंकि मोदी ने इस अपील के लिए टीवी की सबसे पसंदीदा सीरियल का सहारा लिया है। ये वीडियो अनुपमा की स्टार कास्ट ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
वीडियो में डिंपल नजर आईं
बता दें कि इस वीडियो में अनुपमा और अनुज कपाड़िया के साथ छोटी और डिंपल भी दिखाई दी हैं। वीडियो के जरिए अनुपमा और अनुज डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ लोकल चीजों को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन दिनों अनुपमा की लाइफ में काफी कुछ देखने को मिल रहा है, जिसे वह परेशान है।

