लेटेस्ट न्यूज़

बारिश का अलर्ट! अजमेर में भारी बरसात की चेतावनी

राजस्थान में बुधवार रात से प्रारम्भ हुआ तेज बारिश का दौर गुरुवार देर रात तक जारी रहा. जयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली जिलों के कई इलाकों में 4 इंच यानी 100MM से अधिक पानी बरसा. चूरू में अगस्त में हुई बारिश का 60 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया, जयपुर में बारिश से 4 जनों की मृत्यु हो गई. शुक्रवार को जयपुर में विद्यालयों में की छुट‌्टी घोषित की गई है. वहीं, मौसम विभाग ने आज अजमेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- भारी बारिश का ये दौर 5 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है.

Untitled 233
WhatsApp Group Join Now

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बरसात सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 137 एमएम हुई. सवाई माधोपुर के ही खंडार में 105, हनुमानगढ़ के टिब्बी में 115, तलवाड़ा झील में 114, जयपुर के दूदू में 92, जमवारामगढ़ में 57, नागौर के डेगाना में 51, दौसा में 76, गंगानगर के हिंदूमलकोट में 72, सूरतगढ़ में 67, चूरू के भानीपुरा में 85 एमएम बारिश दर्ज हुई. राजस्थान में अब तक मानसून सीजन में (1 जून से 1 अगस्त तक) 232.2MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 221.4MM से 5 प्रतिशत अधिक है.

जयपुर में आज विद्यालयों की छुट्टी

जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भारी के अलर्ट के चलते शुक्रवार (2 अगस्त) को विद्यालयों में छुट्‌टी के निर्देश दिए. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने छुट्‌टी के आदेश जारी कर दिए.

 

इससे पहले बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चूरू शहर में 124.8MM बारिश हुई, जो चूरू में अब तक की अगस्त माह में हुई सर्वाधिक बारिश थी. इससे पहले चूरू में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड वर्ष 1964 में 99MM का था. इसी तरह राजधानी जयपुर में भी कल 153MM बारिश हुई, जो अगस्त के महीने में पिछले 12 वर्ष की सर्वाधिक बारिश थी.

 

जयपुर में आमेर रोड पर गुरुवार देर रात भरा पानी.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हुई भारी बारिश

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती हवा का सर्कुलेशन उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना है. मानसून की ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणासी से होकर गुजर रही है.

इन दोनों सिस्टम के असर से राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के जिलों में तेज बारिश हुई. इस तरह की बारिश अगले तीन दिन में राज्य के अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकती है.

 

जयपुर में गुरुवार देर रात तक बारिश होती रही. इस कारण नदी नाले उफान पर रहे.

 
 
 
 

Back to top button