पहाड़ से मैदान तक जानलेवा बनी बारिश, कई लोगों की हुई मौत
Rain Impact: देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और उत्तरी क्षेत्र में मानसून सबसे अधिक एक्टिव है. कई राज्यों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक हैं. हिमाचल, उत्तराखंड एमपी और राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से कई लोगों की जान चली गई. वायनाड में भूस्खलन से अब तक 154 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है.

उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मृत्यु हो गई. हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को तीन जगहों पर बादल फटे. कुल्लू,मंडी और शिमला में अभी तक 36 लोग लापता है. मंडी में बादल फटने के बाद 3 मकान बह गए. अभी तक 2 मृतशरीर बरामद हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी हिमाचल में बारिश की आसार जताई है. फिलहाल सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है. वहीं उत्तराखंड में जगह-जगह पर लैंडस्लाइड और बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. बुधवार रात गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग का 25 मीटर का हिस्सा ढह गया. इसके बाद पैदल मार्ग पर फंसे 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी
ऋषिकेश में गंगा नदी बारिश के चलते उफान पर है. नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. गंगा की सहायक नदियां भी उफान पर है. गढ़वाल क्षेत्र में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. देहरादून में पिछले 24 घंटे में 172 मिमी। बारिश रिकाॅर्ड की गई.
वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा
केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद मरने वालों की संख्या 293 हो गई हैं. फिलहाल 130 लोग हाॅस्पिटल में हैं. 240 से अधिक लोग अभी भी लापता है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. हादसे का अपडेट देते हुए आर्मी के जनरल कमांडर ऑफिसर मेजर जनरल वीटी मेथ्यू ने बोला कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है.

