लेटेस्ट न्यूज़

Rajasthan Weather: जयपुर में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान में गिरावट की आस

मौसम विभाग की चेतावनी फिर ठीक साबित हुई. जयपुर मौसम केंद्र ने 18 से 20 फरवरी तक प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की थी. राजधानी जयपुर में देर रात से ही बारिश का दौर प्रारम्भ हुआ जो सुबह तक रुक-रुक का चलता रहा. हालांकि बूंदाबांदी मामूली रही, लेकिन इससे तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है.

Untitled 6 1685512783

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में सक्रीय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज जयपुर में बारिश हो रही है. मामूली बूंदाबांदी का दौर देर रात से ही प्रारम्भ हो गया. मौसम विभाग ने रविवार को ही चेतावनी जारी कर दी थी कि 18 से 20 फरवरी तक जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर और शेखावाटी के कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है. जयपुर में सुबह तक करीब 1.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है. वहीं आज चूरू, गंगानर, बीकानेर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

अधिकतम तापमान 35 के पार 

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ रहा है. फरवरी के मध्य में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर चुका है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी लगभग 10 से 19 डिग्री के बीच चल रहा है. बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही. बाड़मेर सबसे गर्म क्षेत्र रहा. यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री रहा. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 17.7 डिग्री रहा. हालांकि आज बारिश होने की वजह से जयपुर में तापमान में कमी महसूस की जा रही है. अजमेर में अधिकतम 30.3 और न्यूनतम 14.6 डिग्री रहा. अलवर में अधिकतम 27.8 और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा. सीकर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा. चूरू में अधिकतम 30 और न्यूनतम 15.7 डिग्री रहा. वहीं, गंगानगर में अधिकतम 28.2 और न्यूतनम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Back to top button