लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने हासिल की एक बड़ी सफलता

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 20 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया गया.

Download 2025 03 19t193116. 101

WhatsApp Group Join Now

सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

बम निरोधक दस्ते की सहायता से आईईडी को विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया गया. जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम राधापोड़ा के पास मंगलवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा नक्सली के उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुई थी. इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली.

विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया

राधा पोड़ा के इर्द-गिर्द के जंगली पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने 20 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया.

साथ ही 5 पत्थर के मोर्चों को भी ध्वस्त किया गया. बम निरोधक दस्ते की सहायता से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

अन्य दैनिक इस्तेमाल की सामग्री भी बरामद

सुरक्षाबलों ने इस स्थान से भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य दैनिक इस्तेमाल की सामग्री भी बरामद की. सभी बरामद सामग्री को वकायदा बरामद कर लिया गया है.

Back to top button