लेटेस्ट न्यूज़

साउथ अफ्रीका ने लगाया रनों का अंबार

NED vs SL, World Cup 2023: श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला शनिवार 21 अक्टूबर को खेला गया इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने अपना खाता खोला और डच टीम को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की शुरुआती तीन मुकाबलों में हारने के बाद अब इस टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है यदि नीदरलैंड की बात करें तो चौथे मैच में उनकी यह तीसरी हार है हालांकि, पिछले मैच में इस टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था लेकिन यहां टीम हार गईNewsexpress24. Com wc 2023 download 2023 10 21t185206. 464

WhatsApp Group Join Now

नीदरलैंड के लोअर ऑर्डर की अच्छी बल्लेबाजी

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए नीदरलैंड ने 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 262 रन बनाए थे 91 रन पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे इसके बाद नंबर 7 और 8 के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप इतिहास की रिकॉर्ड पार्टनरशिप 8वें विकेट के लिए की साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट ने 70 और लोगन वान बीक ने 59 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशंका और कसुन रजिता ने 4-4 विकेट लेकर बहुत बढ़िया गेंदबाजी की वहीं महीश तीक्षाना ने 10 ओवर में केवल 44 रन देकर 1 विकेट लिया

 

सदीरा और निसंका ने श्रीलंका को जीत तक पहुंचाया

जवाब में श्रीलंका की टीम की आरंभ लड़खड़ा गई थी 52 के स्कोर पर कुसल परेरा और कुसल मेंडिस के रूप में दो बड़े विकेट गिर चुके थे हालांकि, पथुम निसंका टिके रहे और उन्होंने 54 रनों की पारी खेली इसके बाद सदीरा समराविक्रमा ने पारी को संभाला और नाबाद 91 रन बनाए सदीरा का चरित असालंका ने साथ दिया और 44 रनों की पारी खेली अंत में धनंजय डी सिल्वा ने 30 रन बनाकर टीम की जीत को सुनिश्चित किया श्रीलंका ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया

 श्रीलंका को इससे पहले साउथ अफ्रीका, पाक और ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम को पहले 2 अंक मिल गए हैं वहीं पॉइंट्स टेबल में भी अब यह टीम 10वें जगह से 9वें जगह पर आ गई है तो अफगानिस्तान को अब 10वें जगह पर खिसकना पड़ा है नीदरलैंड की टीम इस लिस्ट में 8वें जगह पर है

Back to top button