नजूल भूमि बिल पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा…

राहुल गांधी ने बोला है कि उन पर कभी भी प्रवर्तन निदेशालय रेड कर सकती है. इस गवर्नमेंट में कुछ भी हो सकता है. इस पर समाजवादी पार्टी नेता ने बोला कि कुछ ना कुछ तो उनके पास जानकारी होगी ही. इसलिए तो उन्होंने ऐसा बयान दिया है.
बता दें कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि जब से उन्होंने चक्रव्यूह को लेकर बयान दिया है, तब से प्रवर्तन निदेशालय उनके घर पर छापेमारी करने का प्लान बना रही है.
इस संबंध में राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया. इसमें उन्होंने कहा, “जाहिर है, दो में से किसी एक को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया. प्रवर्तन निदेशालय के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे कहा है कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. बांहें फैलाकर प्रतीक्षा कर रहा हूं…..आपके लिए चाय और बिस्कुट.
राघव चड्ढा के द्वारा राज्यसभा में उठाए गए प्रश्नों पर हरेंद्र मलिक ने बोला कि मैं स्वयं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था. तब मेरा नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया गया था. उस समय मेरी उम्र इतनी नहीं थी, तो मैं तो हमेशा से ही इस पक्ष में रहा हूं कि युवाओं को मौका मिले. अंडर एज पर भी पहले ही बहस चल चुकी है. आज भी संसद के अंदर सबसे कम उम्र के दो सांसद हमारी पार्टी के हैं. हम पूरी तरह से समर्थन में हैं कि जो उम्र 25 है, उसे 21 किया जाना चहिए.
राघव चड्ढा ने बीते गुरुवार को राज्यसभा में भारतीय राजनीति में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष से कम कर 21 वर्ष करने पर बल दिया था. उनके द्वारा इस विषय को उठाए जाने के बाद भारतीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है.

