लेटेस्ट न्यूज़

फूट-फूटकर रो पड़े Sunny Deol, सिसकियां लेते हुए बोले…

हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने तहलका मचाया है. 22 वर्ष बाद बॉक्स ऑफिस पर फैंस ‘तारा सिंह’ की एंट्री से बहुत खुश है. बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ने 24 दिनों में 500 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी.

Newsexpress24. Com sunny deol sunny cried 11zon

WhatsApp Group Join Now

‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में पूरे मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ देखा गया. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो देखकर सनी के फैंस चिंता में आ गए हैं, चलिए बताते हैं कि आखिर सनी देओल क्यों रो रहे हैं?

सनी देओल ने शेयर की वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल को रोते हुए देखा जा सकता है. फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस के बाद कई बार सनी देओल को इमोशलन होते हुए देखा गया है. वहीं, अब अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

रोते हुए दिखें सनी देओल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सुपरस्टार सनी देओल एक शो में एंट्री करते हैं, तो वहां उपस्थित दर्शक चिल्लाने लगते हैं और अभिनेता का वेलकम करते हैं. सनी देओल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है.

मैं इसके लायक हूं या नहीं- सनी देओल

इतना ही नहीं फिर सनी देओल अपने आंसू पोंछते हैं और कहते हैं कि जिस तरह से ये लोग खुश हो रहे हैं जो मैंने किया है तो विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं इसके लायक हूं या नहीं. सनी देओल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही सभी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वहीं, अभिनेता के इस वीडियो पर अमीषा पटेल, बॉबी देओल और बोनी कपूर ने भी कमेंट किया है और अदाकार की प्रशंसा की है.

Back to top button