लेटेस्ट न्यूज़

कर्नाटक में जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, कहा…

 रांची . असम के सीएम और झारखंड बीजेपी प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बोला कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम चंपई सोरेन को बीजेपी (भाजपा) में शामिल होना चाहिए.

Untitled 1771
WhatsApp Group Join Now


पत्रकारों से बात करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होकर हमें मजबूती प्रदान करें, वह एक बड़े नेता हैं, इसलिए उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है. इसके साथ-साथ मैं चाहता हूं कि हेमंत सोरेन भी बीजेपी में शामिल हो जाएं. बीजेपी का मतलब देशभक्ति है. हमें झारखंड को बचाना है, झारखंड में बाहरी घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन से बात करने के लिए तैयार हैं. झारखंड के सामने सबसे बड़ी परेशानी घुसपैठिए हैं. हमारी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है कि आप चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करें और झारखंड को ऐसे घुसपैठियों से मुक्त करें.

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी से किसी को नेता बनने का इरादा नहीं है. यदि हेमंत सोरेन कह दें कि झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करूंगा, तो हमें और कुछ नहीं चाहिए. यह आदिवासी समाज की सबसे बड़ी परेशानी है. यदि वे मुहर्रम के दौरान हिंदुओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरुद्ध खड़े होते हैं, तो हम उनके साथ हैं. जेएमएम को हमारा समर्थन करना चाहिए, हम भी जेएमएम का समर्थन करते हैं. हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना होगा.

वहीं, चंपई सोरेन को लेकर प्रश्न किए जाने पर उन्होंने कहा, “उनके पास तीन विकल्प हैं. वह अभी दिल्ली में हैं, उनके साथ वार्ता का रास्ता खुला है. देखते हैं भविष्य में क्या होता है.

कर्नाटक में जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं किए जाने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा ने बिहार में जाति जनगणना कराई. आपने (कांग्रेस) भी कर्नाटक में जाति जनगणना कराई, आपको इसका डाटा जारी करना चाहिए. जनता दल ने बोला है कि जाति जनगणना पर बैठक में कांग्रेस पार्टी अनुपस्थित रही. बीजेपी ने बिहार में जाति जनगणना का समर्थन किया, बीजेपी के लिए जाति जनगणना का विरोध कोई मामला नहीं है.

 

 

Back to top button