लेटेस्ट न्यूज़

पश्चिमी राजस्थान में तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. इस भयंकर गर्मी से आमजन ही नहीं, अधिवक्ता वर्ग भी अत्यधिक परेशान हैं. इसी क्रम में जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय एडवोकेट्स एसोसिएशन ने मई और जून माह के दौरान अधिवक्ताओं को काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट दिए जाने की मांग की है.

Download 11zon 2025 05 24t102605. 389

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान उच्च न्यायालय एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई. महासचिव शिवलाल बरवड़ ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि वर्तमान में जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है. ऐसे में एसोसिएशन ने राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक प्रतिवेदन प्रेषित किया है. इसमें मांग की गई है कि मई और जून के महीनों में अधिवक्ताओं को न्यायालय में उपस्थिति के दौरान काला कोट पहनने की अनिवार्यता से छूट प्रदान की जाए. साथ ही यह भी निवेदन किया गया है कि यह छूट जुलाई तक बढ़ाई जाए, जिससे अधिवक्ताओं को गर्मी एवं गर्मीजनित रोंगों से राहत मिल सके.

 

बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेंद्र पुरी, पुस्तकालय सचिव श्रीमती कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

Back to top button