लेटेस्ट न्यूज़

बिलासपुर से चलने वाली ये दो ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे मेगा ब्लॉक का असर ट्रेनों के परिचालन पर साफ नजर आ रहा है मानिकुई-कुनकी सेक्शन के बीच रेलवे विकास कार्य के कारण यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है इस ब्लॉक के चलते दो प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो अन्य ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा यदि आप इस रूट पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है

Download 11 7

WhatsApp Group Join Now

ये दो ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है जिसमें गाड़ी संख्या-18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 30 अप्रैल को बिलासपुर से रवाना नहीं होगी वहीं गाड़ी संख्या-18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन 1 मई को टाटानगर से रवाना नहीं होगी इस एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों की कठिनाई बढ़ सकती है

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

मेगा ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है गाड़ी संख्या-22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 25 अप्रैल को बिलासपुर से रवाना होकर यह ट्रेन अब राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, पुरुलिया जंक्शन और जयचंडी पहाड़ जंक्शन के रास्ते पटना पहुंचेगी वहीं गाड़ी संख्या-22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल को पटना से रवाना होकर यह ट्रेन जयचंडी पहाड़, पुरुलिया, टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी

यात्रा से पहले टिकट और ट्रेन की स्थिति की जांच लें

टेनों के रद्द होने और रूट डायवर्ट हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का समाना करना पड़ सकता हैं रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण यह फैसला लिया है रेलवे ने यात्रियों से निवेदन किया है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट और ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य करें रद्द और डायवर्टेड ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं

 

Back to top button