बोड़ामारा ग्राम में मिट्टी की दीवाल ढहने से तीन शिशुओं की हुयी मौत
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर थाना भीतर बांकादाह अंचल के बोड़ामारा ग्राम में मिट्टी की दीवाल ढहने से तीन शिशुओं की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान रोहन सरदार (5)निशा सरदार (4) एवं रोक सरदार (3) के रूप में हुई है जो कि क्षेत्र के ही निवासी हैं स्थानिक सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह सात बजे के लगभग तीनों शिशु घर के बाहर एक मिट्टी के घर के दीवाल के पास खेल रहे थे अचानक दीवार ढहने से शिशु दब गए तीनों शिशुओं को क्षेत्रीय लोगों ने बरामद कर विष्णुपुर सुपर स्पेशलटी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों शिशुओं को मृत घोषित कर दिया।
विष्णुपुर एसडीओ ने घटनास्थल का दौरा किया
घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया समाचार की घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपुर एसडीओ से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवम विष्णुपुर सांसद सौमित्र खां ने मौके का दौरा किया कहा जाता है कि विगत कई दिनों से निम्न दबाव के चलते बारिश हो रही थी जिसके चलते ही मिट्टी की दीवार नरम पड़ गई शनिवार की सुबह जब बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे तभी दीवार ढहने से घटना घटी। घटना को लेकर मृतक रोहन सरदार के पिता जयदेव सरदार का बोलना कि हम लोग काम पर गए हुए थे। बच्चे वहां दीवार के पास खेल रहे थे
नरम दीवार शिशुओं के ऊपर गिर गई
बारिश के कारण दीवार नरम पड़ गई थी अचानक दीवार के पास खेल रहे शिशुओं के ऊपर गिर गई ।जिन्हे क्षेत्रीय लोगों की सहायता से हॉस्पिटल ले जाया गया | जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मेरे बच्चे के अतिरिक्त बाकी दो बच्चे पड़ोस के हैं।इस बारे में क्षेत्रीय निवासी हरिपद सरदार का बोलना कि मैं कोल्ड स्टोरेज काम करने गया था अचानक समाचार मिली कि शिशु लोग दीवाल के नीचे दब गए हैं बच्चों को बरामद कर हॉस्पिटल ले जाया गया हरिपद सरदार का बोलना की दीवार 5 फीट ऊंची थी एवं एक खूंटी से सटा हुआ था जिसके ढहने से ही दुर्घटना हुआ तीनों मृतकों में एक बच्ची है तीनों भिन्न भिन्न परिवार के है।

