लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बोर्ड : इस दिन आयोजित होगा प्री-बोर्ड

उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित होगा दूसरे चरण का आयोजन 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच होगा पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी वहीं, दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर जरूरी जानकारी और परीक्षकों को नियुक्ति की सूचना संबंधित क्षेत्रीय कार्यायलयों से दी जाएगी शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की नज़र में होंगी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग और डीवीआर प्रिंसिपल द्वारा सुरक्षित रखे जाएंगे मांगे जाने पर उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों और उत्तर प्रदेश बोर्ड को मौजूद कराना होगा वहीं हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले साल की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानी प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर पूरी होंगी हाई विद्यालय के परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रिंसिपल से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो पाएंगे हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा के आधार पर होगी

Newsexpress24. Com 12 images 57

WhatsApp Group Join Now

इस दिन आयोजित होगा प्री-बोर्ड

इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रिंसिपल के जरिए उत्तर प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट पर औनलाइन अपलोड किए जाएंगे इसके लिए 10 जनवरी 2024 से वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in सक्रिय हो जाएगी विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 के बीच प्रिंसिपल द्वारा आयोजित की जाएगी उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार 55 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार करीब 3 लाख विद्यार्थी घट गए हैं

Back to top button