लेटेस्ट न्यूज़

UP : जानिए किन जिलों में आज हो सकती है बारिश…

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 38 से अधिक जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं और धूल भरी आंधी की आसार जताई गई है. आने वाले 3 दिनों तक राज्य में बादल छाए रहेंगे. जानिए किन जिलों में आज बारिश हो सकती है?

Download 16 4

WhatsApp Group Join Now

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए ओलावृष्टि होने की आसार जताई है. जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

किन जिलों में होगी बारिश?

13 अप्रैल (रविवार) को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश होने की आसार जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, मथुरा, ललितपुर, महोबा, जालौन, आगरा, झांसी, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, चित्रकूट, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश हो सकती है. बारिश का ये मौसम आने वाले 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा.

मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात देखने को मिल सकता है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उत्राद, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर का नाम शामिल है. इसके अलावा, धूल भरी आंधी और झोंकेदार हवाएं (गति 40-60 किमी/घंटा) चलने की भी आसार है.

 

Back to top button