लेटेस्ट न्यूज़

World Cup 2023:चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

World Cup 2023: एक दो- दिन पहले विश्वकप खेलने वाली भारतीय टीम का घोषणा किया गया था जिसके बाद क्रिकेट फैंस अपने चहेतों को मौका मिलते देख काफी अधिक खुश नजर आ रहे हैं  विश्वकप को लेकर भारतीय टीम (Team India) काफी अधिक उत्सुक नजर आ रही है इस समय टीम एशिया कप (Asia Cup 2023) के दौरे पर है, टीम को काफी लंबे समय से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला अच्छा बल्लेबाज नहीं मिल पाया है ऐसे में विश्वकप के लिए ये सिरदर्दी बना हुआ है मगर हम बताने जा रहे हैं कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए किस खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है

Newsexpress24. Com world cup 2023 download 2023 09 07t123527. 283

WhatsApp Group Join Now

श्रेयस अय्यर 
भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर रहने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है जिनको लेकर के लगातार कायास लगाए जा रहे हैं कि वो विश्वकप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं यदि हम अय्यर की बात करें तो वो पहले भी चार नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं और उन्होंने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है ऐसे में अगामी विश्वकप में वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की रेस में सबसे आगे हैं

लोकेश राहुल 
लोकेश राहुल को लेकर भी लगातार चर्चा है कि ये चार नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं क्योंकि लोकेश राहुल में वो प्रतिभा है जो किसी भी समय किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं राहुल के अंदर वो काबिलियत है कि जो रूककर बल्लेबाजी कर सकते हैं और लेकिन आवश्यकता पड़ी तो वो आक्रामक रूप में भी नजर आ सकते हैं लोकेश के प्रदर्शन को देखते हुए बोला जा सकता है कि बैटिंग कोच इन्हें चार नंबर के लिए अजमा सकते हैं

सूर्य कुमार यादव 
सूर्य कुमार यादव इस समय विश्व क्रिकेट में टी 20 के मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, सूर्या की बात करें तो उनका खेलने का स्टाइल उनकी कला लगातार दर्शकों को प्रभावित करती है हालांकि सूर्या टी 20 के मुकाबले वनडे में बेहतर प्रदर्शन कर पाने में असफल रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा के बदौलत विश्वकप में स्थान बनाई है यदि राहुल और श्रेयस चौथे नंबर पर विफल होते हैं तो संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि सूर्या को टीम अजमा सकती है

Back to top button