इन आदतों को अपनाने से प्री-डायबिटीज की समस्या से पा सकते हैं निजात

आहार बदलें
प्री-डायबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप अपने खान-पान में कुछ परिवर्तन करके इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आप फाइबर युक्त फल, सब्जियां, साबुत अनाज, केला, गाजर, पालक, बीन्स, बाजरा, सत्तू जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।
धूम्रपान को ना कहें
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो मधुमेह बढ़ सकता है। एक रिसर्च के अनुसार धूम्रपान करने वालों में डायबिटीज का खतरा बाकियों के मुकाबले 30-40 प्रतिशत अधिक होता है। धूम्रपान कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और मधुमेह के खतरे को भी बढ़ा सकता है। धूम्रपान इंसुलिन की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। यदि आप भी प्री-डायबिटिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो शुगर लेवल को कंट्रोल करें और स्मोकिंग छोड़ दें।
वज़न कम रखें
बढ़ता मोटापा भी प्री-डायबिटीज का कारण बन सकता है। यदि आप प्री-डायबिटीज से जूझ रहे हैं, तो आपको वजन कम करना जारी रखना चाहिए। शरीर में अधिक चर्बी जमा होने से इंसुलिन बढ़ता है, जिससे मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें
प्रीडायबिटीज के खतरे से बचने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। प्रत्येक दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने से आपको वजन कम करने और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। एरोबिक्स और कार्डियो एक्सरसाइज को आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
चीनी और कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों से बचें
यदि आपका रक्त शर्करा का स्तर सामान्य से अधिक है, तो आपको उच्च चीनी और कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। सफेद ब्रेड, आलू, चीनी और पैकेज्ड फूड, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों को ना कहें। बहुत अधिक चीनी और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से आपका इंसुलिन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है, जिससे आपके मधुमेह का खतरा भी बढ़ सकता है।

