लाइफ स्टाइल

गृह मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सेलेक्शन होने पर मिलेगी इतनी सैलरी

MHA Recruitment 2024 Notification: गृह मंत्रालय (Home Ministry) में जॉब (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है आपके पास सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर और जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर के पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो MHA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लागू कर सकते हैं इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है साथ ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है

Newsexpress24. Com 1 12 inistry of home affairs

WhatsApp Group Join Now

एमएचए भर्ती 2024 के जरिए कई पदों पर बहाली की जा रही है यदि आप भी MHA में इन पदों पर काम करना चाहते हैं, तो दिए गए सभी जरूरी बातों को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं इन पदों पर भर्तियां डेपुटेशन के आधार पर की जा रही है उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन की तिथि से 60 दिनों के भीतर यानी 1 मार्च तक कर सकते हैं

गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के अनुसार चयन होने पर उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पे स्केल के मुताबिक भुगतान किया जाएगा
जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर- जिन उम्मीदवारों का चयन इस पद के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर लेवल 4 के जरिए 25500 रुपये से 81100 रुपये तक भुगतान किया जाएगा
सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर- उम्मीदवार जिनका भी सेलेक्शन इस पद के लिए होता है, उन्हें लेवल 6 के अनुसार 35400 रुपये से 112400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी

अप्लाई करने की क्या है उम्र सीमा
जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के लिए लागू करने का मन बना रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए

गृह मंत्रालय में आवेदन करने की योग्यता
जूनियर रिसेप्शन ऑफिसर:- उम्मीदवार को मूल कैडर या विभाग में रेगुलर बेसिस पर जॉब कर रहा हुआ होना चाहिए साथ ही उम्मीदवार के पास पे मैट्रिक्स में लेवल 3 (21700-69100) में न्यूनतम पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी किया हुआ होना चाहिए
सीनियर रिसेप्शन ऑफिसर:- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए साथ ही उम्मीदवार के पास रिसेप्शन ड्यूटी से संबंधित कार्य में एक साल का अनुभव भी होना चाहिए
देखें यहां नोटिफिकेशन और लागू करने का लिंक
MHA Recruitment 2024 Notification
MHA Recruitment 2024 आवेदन करने का लिंक

यहां से करें गृह मंत्रालय के लिए आवेदन
गृह मंत्रालय भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दिए गए निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी जरूरी दस्तावेज़ के साथ उप सचिव (एसएसओ), गृह मंत्रालय, कमरा नंबर 01, तीसरी मंजिल, एनडीसीसी-II, बिल्डिंग, नयी दिल्ली को भेजना होगा

Back to top button