घर पर ऐसे बनाएं राजमा
राजमा चावल ज्यादातर लोगों को पसंद आता है, आप लंच में टेस्टी राजमा राइस बनाकर खा सकते हैं। यदि आपने रात को राजमा भिगोए नहीं है तो भी कोई कठिनाई नहीं है। कुछ टिप्स अपनाकर आप परफेक्ट राजमा उबालकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना भिगोए राजमा कैसे बनाए जाएं- बिना भिगोए राजमा बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे राजमा को धोकर 20 मिनट गरम पानी में भिगो दीजिए। फिर कुकर में पानी, बेकिंग सोडा एवं नमक के साथ 4-5 लगा दें। ढक्कन खोलें एवं गरम पानी मिलाकर फिर 4-5 सीटी लगाकर राजमा उबाल लें। यानी कि राजमा आपको 2 बार उबालना है। सुपारी का इस्तेमाल खाने में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं इंस्टेंट राजमा बनाने में सुपारी की अहम किरदार है। बस आपको राजमा उबालते समय पानी में सुपारी और बर्फ डालना है। फिर लो फ्लेम कर राजमा को उबालने के लिए रख देना है, इससे आपका राजमा कम वक़्त में उबल जाएगा।

ऐसे बनाएं राजमा:-
सबसे पहले प्याज और टमाटर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए। फिर इन्हें मिक्सर जार में डालकर प्योरी बना लें। प्यूरी बनाने के पश्चात् मीडियम आंच पर पैन में ऑयल डालकर गरम करने के लिए रख दें। गरम ऑयल में जीरा और प्याज की प्यूरी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर टमाटर प्यूरी डालकर दोनों को अच्छी तरह से भून लें।
वही अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर एवं नमक मिलाकर 2 मिनट तक मसाले को भूनें। इस बीच कूकर का ढक्कन खोलकर राजमा चेक कर लें। ध्यान रहे इसका पानी फेंकना नहीं है। मसाले के भुनने के पश्चात् इसमें राजमा डालकर अच्छी तरह पकाएं। हरा धनिया और गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें। तैयार है राजमा। अब इसका लुत्फ़ उठाएं।

