लाइफ स्टाइल

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 (CGPSC PCS प्रीलिम्स ) के एडमिट कार्ड किए जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 ( सीजीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स ) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं परीक्षार्थी psc.cg.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को दो शिफ्टों में होगा पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनरल स्टडीज का पेपर और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट होगा परीक्षा राज्य के 28 जिलों अंबिकापुर, बैकुंठपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग भिआई, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजारी, बलरामपुर, सूरजपूर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला पेंड्री मरवाही और मुंगेली के तय परीक्षा केंद्रों में होगी

Newsexpress24. Com cgpsc pcs prelims admit card direct link 01 02 2024 cgpsc sse admit card 2023 2364

WhatsApp Group Join Now

पीसीएस 2023 के जरिए 242 पदों पर भर्ती होगी मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 13 से 16 जून 2024 के बीच निर्धारित की गई है वैकेंसी में सबसे अधिक पद सहकारिता विभाग में सहकारी निरीक्षक और सहकारिता विस्तार अधिकारी के हैं

Admit Card

इसके बाद नायब तहसीलदार के 42 पद और राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों के लिए वैकेंसी निकली है वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा (डिप्टी कलेक्टर) के 8 पदों पर भर्ती होगी, जबकि इस बार डीएसपी के एक भी पदों पर भर्ती नहीं होगी

कुल 242 पदों पर होगी भर्ती
– राज्य प्रशासनिक सेवा 8
– राज्य वित्त सेवा अधिकारी 6
– खाद्य अधिकारी/सहायक संचालक 3
– जिला आबकारी अधिकारी 11
– जिला स्त्री एवं बाल विकास अधिकारी 6
– जिला पंजीयक 1
– राज्य कर सहायक आयुक्त 6
– अधीक्षक जिला कारावास 6
– सहायक संचालक 10
– सहायक पंजीयक 14
– जिला सेनानी 11
– मुख्य कार्यपालन अधिकारी 10
– बाल विकास परियोजना अधिकारी 7
– अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 23
– नायब तहसीलदार 42
– राज्य कर निरीक्षक 34
– सहकारी निरीक्षक 44

Back to top button