बालों में शाइनिंग लाने के लिए करें ये घरेलू उपचार
Celebrities Hair Care Secrat: हर कोई मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को देख कर उनके जैसे बाल पाने की ख़्वाहिश रखता है। सेलेब्स समय-समय पर अपने फैंस के लिए फैशन से लेकर स्किन केयर तक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और लोग अक्सर सेलेब्स द्वारा पहने गए ऑउटफिट्स पर पैसा खर्च कर देते हैं, लेकिन जब बात बालों की आती है तो लोग एकदम ध्यान नहीं देते।

हम जानते हैं कि बड़े सेलेब्स की स्किन और बालों की केयर के लिए वह जिन प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं उससे हमारी जेब में एक बड़ा छेद हो सकता है, लेकिन इस बार हम कुछ घरेलू इलाज लेकर आए हैं, जिन्हें हमारी मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाएं भी यूज करती हैं। आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt Hair Care Tips) के बाल हमेशा सुंदर और शाइनिंग दिखाई देते हैं। ‘Gangubai‘ अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt Interview) ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अपने बालों का अधिक ख्याल नहीं रख पाती वह अपने (Celebrities Hair Care Secrat) सिर में ऑयल लगाने से अपने बालों की सभी समस्याओं को दूर कर देती है।
वह शैम्पू वाले दिन से एक रात पहले ‘चंपी’ करवाती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अक्सर हीट स्टाइलिंग से ब्रेक लेती हैं। वह आपके बालों को नेचुरल नमी को बनाए रखने के लिए हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स को कम यूज करती हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Instagram) उन सितारों में से एक हैं जो अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। चाहे वह उनका एयरपोर्ट लुक हो या कोई रेड कार्पेट लुक, अक्सर आप उनके बालों को हवा में लहराते हुए हो देखते होंगे, जो उन्हें और कूल बना देती है। क्या आप जानना चाहते हैं कि उसके इतने ((Deepika Padukone Airpot Look) अट्रैक्टिव बालों का सारा श्रेय किसे जाता है? आपको बता दें अदाकारा अपने बालों में नारियल का ऑयल यूज करती हैं।
हाँ! अदाकारा ने अपने हेल्दी बालों का श्रेय ऑयल मालिश (Hair Massage) को दिया है। आप भी दीपिका की इस आदत को अपना सकते हैं और डेली अपने बालों में ऑयल की मालिश कर सकते हैं। इसे धोने से पहले कम से कम एक घंटे तक लगा कर रखें। यह तरीका डीप-कंडीशनिंग ढंग से आपके बालों को चमकदार बना सकता है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने साबित कर दिया है कि किसी कारण से ही ‘Desi Girl’ हैं। जब बात उनके बालों की आती है तो हर कोई जानना चाहता है कि उन बाल इतने हेल्दी और शाइनी कैसे हैं?
एक साक्षात्कार में अदाकारा ने घर में सरलता से बनने वाले हेयर मास्क के बारे में कहा था जिसमे केवल तीन चीजों की आवश्यकता होती है। दही, नींबू का (Celebrities Hair Care Secrat) रस और शहद इन सबको मिलाएं और आपका DIY हेयर मास्क (DIY Hair Mask) तैयार है। वह इस मास्क का यूज चमकदार बालों के लिए करती हैं।

