लाइफ स्टाइल

मेहंदी का पत्ता इन बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, ऐसे करें इस्तेमाल  

रायबरेली: पार्टी हो या फंक्शन महिलाएं अपने आपको सबसे अलग दिखाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं इन्हीं ब्यूटी प्रोडक्ट में एक मेहंदी भी शामिल है मेहंदी स्त्रियों के हाथों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही बालों की भी सुंदरता बढ़ाने का काम करती है खासकर युवतियों में इसका खूब क्रेज देखने को मिलता है हालांकि यह मेहंदी हाथों पर रचाने या बालों में लगाने के अतिरिक्त आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है मेहंदी में कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं मेहंदी घाव भरने के साथ-साथ त्वचा संबंधी रोंगों के लिए भी काफी लाभदायक होती है

Newsexpress24. Com download 1 26

WhatsApp Group Join Now

रायबरेली के शिवगढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रभारी डाक्टर स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि मेहंदी हमारे शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभ वाला है इसमें विटामिन ए, कैल्शियम , फास्फोरस , प्रोटीन और मैग्नीशियम के साथ ही कई अन्य ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के त्वचा संबंधी रोंगों या फिर शरीर पर घाव हो जाने पर उन्हें जल्द ठीक करने में काफी मददगार होते है इसीलिए आयुर्वेद में इसके पौधे को औषधीय पौधा बोला जाता है

इन रोंगों के लिए है रामबाण इलाज 
डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि मेहंदी हमारे शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही यह एक औषधि पौधा होता है जो हमें कई गंभीर रोंगों जैसे पथरी, माइग्रेन, बुखार, त्वचा संबंधी बीमारी, शरीर के घाव भरने में, किडनी स्टोन की परेशानी में यह एक औषधि का काम करती है इसके अतिरिक्त बुखार आने पर पत्तियों का बनाया हुआ लेप हाथों और पैरों पर लगाया जाए, तो तुरंत फायदा मिलता है मेहंदी की पत्तियों का लेप घाव भरने के लिए भी बहुत कारगर होता है

ऐसे करें उपयोग
डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि मेहंदी को आयुर्वेद में एक औषधि पौधा माना गया है इसकी तासीर ठंडी होती है जो त्वचा संबंधी रोंगों के लिए बहुत लाभदायक होती है त्वचा में जलन पड़ने पर इसकी पत्तियों का लेप बनाकर लगाया जाए तो तुरंत आराम मिल जाता है यदि आप किडनी स्टोन से परेशान है तो रोजाना 15 से 20 ताजी पत्तियों को पीसकर 500 मिलीग्राम पानी में उबालकर 1 हफ्ते तक सेवन करें जिससे किडनी स्टोन की परेशानी से आपको राहत मिल जाएगी यदि आप माइग्रेन को परेशानी से परेशान हैं तो मेहंदी की पत्तियों को रात में पीसकर पानी में भिगों लें और सुबह खाली पेट छानकर 200 ग्राम के लगभग पीएं, तो तुरंत आराम मिलने लगता है

Back to top button