लाइफ स्टाइल

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर जूं से पा सकते हैं निजात

सिर में यदि खुजली होने लगे तो इसके कई कारण हो सकते हैं, पहला तो ये कि आपकी स्कैल्प पर गंदगी जमी है लेकिन खुजली का दूसरा कारण सिर में जूं होना भी हो सकता है. सिर में जुएं होने पर खुजली होती है, जुएं आपकी स्कैल्प से खून चूसते हैं और कई अन्य समस्याओं का कारण भी बनते हैं. जूं को हटाने का उपचार समय से न किया जाए तो ये अंडे देते हैं, जिससे इनकी संख्या बढ़ जाती है. यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप जूं से निजात पा सकते हैं.

Newsexpress24. Com lice home remedies in hindi 11zon

WhatsApp Group Join Now

जूं से छुटकारा पाने का सबसे तेज़ तरीका क्या है? (What kills head lice instantly)

अजवाइन से दूर करें जूं ((Benefits of Ajwain in Lice Problem)

सिर में जुएं की परेशानी से परेशान हैं तो इसके लिए आप 1 चम्मच अजवाइन के पाउडर में 5 ग्राम फिटकरी और दही मिलाएं. अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. इसे लगाने से जूं के साथ लीखें भी समाप्त हो जाती हैं.

टी ट्री ऑयल से दूर होगी जूं (Use of TeeTree Oil to Get Rid of Head lice)

टी ट्री ऑयल के साथ सौंफ का ऑयल मिलाकर बालों पर कम से कम 7 से 8 घंटे लगा रहने दें. इसके बाद बालों को शैंपू के धोकर अच्छे से कंघी करें. आप देखेंगे कि सारी जूं निकल गई है. आप इस ऑयल का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम 2 बार करें.

जैतून ऑयल से निकालें जूं (Use of olive Oil to Get Rid of Headlice)

सिर में जूं और लीख निकालने के लिए जैतून का ऑयल भी लाभ वाला होता है. इसके लिए आप जैतून का ऑयल सिर पर लगाकर रात भर के लिए रहने दें और सुबह बालों को धोने के बाद गीले बालों को ही पतले दांतों वाली कंघी से सुलाझाएं.  जैतून ऑयल लगाने से लीख भी समाप्त हो जाती हैं.

जूं के लिए नीम का पेस्ट कैसे बनाते हैं? (Use of Neem to Get Rid of Headlice)

जूं और लीख की परेशानी में नीम के पत्ते भी लाभदायक होते हैं. सिर से जूं को भगाने के लिए नीम की ताजी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और इसे बालों तथा स्कैल्प पर लगाएं. इस पेस्ट को सूखने दें और फिर साफ पानी से बाल धोएं. नीम के पेस्ट से बालों की जूं मर जाती हैं.

Back to top button