सर्दियों में भी यहां की दही-फुल्की की खूब डिमांड, खाकर लोग हो जाते हैं दीवाने
रामपुर: रामपुर की सड़कों पर मिलने वाले समोसे, चाट, फुल्की और मिठाइयों से लेकर नवाबी पकवानों तक, यहां का खाना हर किसी का दिल जीत लेता है. यहां के मसालों, पारंपरिक उपायों और खास चटपटे जायकों ने इसे फूड लवर्स के लिए एक खास स्थान बना दी है. यदि आप भी अच्छे स्वाद के लिए पागल रहते हैं तो आपको रामपुर का खाना एक बार जरूर चखना चाहिए. यहां बनने वाली लगभग सभी चीजें खास हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं दही-फुल्की की.

70 वर्ष पुरानी है दुकान
रामपुर में एक छोटी सी दुकान पिछले 70 वर्षों से अपनी कुल्हड़ वाली दही फुल्की के लिए प्रसिद्ध है. ये इनका पारंपरिक काम है जिसमें वे पिछले कई वर्षों से लगे हैं. बच्चों ने दादा-नाना की दुकान के इस आइटम को आगे बढ़ाया और ये परिवार एक लंबे समय से ये खास आइटम बेच रहा है और इसके लिए प्रसिद्ध हो चुका है. इनका स्वाद इतना बेहतरीन है कि यहां ग्राहकों की लाइन लगी रहती है और खूब बिक्री होती है.
घर के बने खाने का स्वाद
ये दही फुल्की पूरी तरह से घर के चटपटे मसालों और चटनी से सजी होती है. आलू और उबले हुए चने बेसन की फुल्की के साथ तीखे-मीठे स्वाद का ऐसा मिश्रण होता है कि लोग इसे बार-बार खाना पसंद करते हैं. इस दही फुल्की का एक और खास पहलू है कि इसे कुल्हड़ में परोसा जाता है, जो इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है.
कीमत है इतनी
दुकान में मिलने वाली यह कुल्हड़ वाली दही फुल्की 10 रुपये और 20 रुपये में मौजूद है. यह सस्ती मूल्य में भी बेहतरीन स्वाद देते हैं, जो इसे हर किसी के बजट में फिट बैठता है. ये तीन घंटों में ही सारी समाप्त हो जाती है, क्योंकि ग्राहकों की भीड़ इस स्वाद का लुत्फ लेने के लिए लगी रहती है. यहां की दही फुल्की का जलवा सिर्फ़ रामपुर तक ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी है. तो अगली बार रामपुर आएं तो दही फुल्की का जायके का मजा जरूर लें.

