लाइफ स्टाइल

छत्तीसगढ़ में सीजी SET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुई रिलीज, जाने डिटेल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सीजी SET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को रिलीज कर दिया है. यदि आप ने सीजी SET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है तो आप ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजीबिटी टेस्ट 2024 की परीक्षा 21 जुलाई को होगी. Download 11zon 2024 07 16t123108. 247

WhatsApp Group Join Now

उम्मीदवार CG SET 2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं- 
1.    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा.
2.    इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करना होगा.
3.    अब आप को छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजीबिटी टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा.
4.    अब आप को मांगी गई जानकारी जैसे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालना होगा.
5.    अब आप की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.
6.    अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
7.    परीक्षा के लिए आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
8.    आयोग, अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक यूआरएल भी भेजेगा, जिसको क्लिक करके उम्मीदवार सीधे अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

आपको बता दें कि आयोग किसी भी उम्मीदवार को डाक या किसी और माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा. यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में फोटो नहीं आता है, तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर अपने साथ दो रंगीन फोटोग्राफ को लेकर जाना होगा. उम्मीदवारों को यह राय दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सभी जानकारी को प्राप्त कर लें.

यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करायी जाएगी. जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11:15 बजे तक होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी. सभी उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर्स पर परीक्षा प्रारम्भ होने से लगभग एक घंटे पहले पहुंचना है. जिसके परीक्षा से पहले उनकी पहचान की जा सकें और उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जा सकें.  परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. यदि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा सेंटर से जुड़ी कोई कठिनाई है तो वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर कॉल कर सकते हैं.

Back to top button