बाइक चलाते समय ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका
सर्दियों से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जैकेट, स्वेटर और हवा से बचाने वाले कपड़े खरीदते हैं। इस मौसम में बाइक चलाना बड़ा चैलेंज होता है। दरअसल, बाइक चलाते समय सीधे सीने में ठंडी हवा लगती है। ये स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा होता है। आज हम आपको रोज काम आने वाले ऐसे तरीका बता रहे हैं कि जिससे की आप बाइक चलाते समय सीने में लगने वाली ठंड से बच सकते हैं।

जैकेट में रखें अखबार के दो पेज
सर्दी में बाइक चलाते समय सीने में लगने वाली ठंड से बचने के लिए सबसे सरल और सस्ता तरीका है अखबार। जब आपको बाइक चलाना हो उससे पहले समाचार वाले अखबार के 4-6 पन्ने लेकर उसे जैकेट के अंदर सीने के पास रख लें। इससे सीधे सीने पर पड़ने वाली ठंडी हवा अखबार से टकराएगी और आपको ठंड से हानि नहीं होगा। दरअसल, अखबार सर्दी के असर को सीने और शरीर तक नहीं पहुंचने देता। इस तरीका से ठंड लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए बहुत लाभ वाला है जो सर्दियों में बाइक चलाते हैं और कई बार बिना तैयारी के कहीं जाना पड़ जाता है।
एयर बबल पॉलिथीन का करें उपयोग
अगर आप सर्दियों में बाइक से यात्रा करते हैं तो एयर बबल पॉलिथीन का इस्तेमाल एक बेहरतीन तरीका है। इसे भी आप अखबार की तरह ही अपनी जैकेट के अंदर रख सकते हैं। एयर बबल पॉलिथीन की मोटी और घनी लेयर सीने में लग रही ठंडी हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकती है। जब आप जैकेट की चेन बंद करते हैं तो अंदर रखी पॉलिथीन सीने में लगी रहती है और सीधे सीने पर लगने वाली ठंडी हवा को रोक लेती है। इससे शरीर को ठंड से सुरक्षा मिलती है। सुबह बाइक से ऑफिस और कॉलेज जाने वालों के लिए यह तरीका बहुत कारगर है।
सर्दियों में ठंड से बचने के अन्य उपाय
सर्दियों में ठंडी हवा से बचने के लिए आप ऊनी कपड़ों या थर्मल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ठंडी हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं और शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। बाइक चलाते समय गले में शॉल या स्कार्फ भी बांध सकते हैं, जिससे गले तक ठंडी हवा न पहुंचे।

