लाइफ स्टाइल

रबी की फसल को कीटों से दूर रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

 इन दिनों खेतों में रबी की फसलें बोई गई हैं ऐसे में किसानों को उनकी देखभाल करने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे गेंहू, जौ, चना, प्याज, टमाटर, सरसों की देखभाल करनी चाहिए उत्तराखंड के हल्द्वानी के पर्यावरण प्रेमी मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि फसलों में नीम के पत्ते की खाद, गोबर और गोमुत्र का छिड़काव करते रहना चाहिए जिससे की फसलों में कीड़े न लगे, साथ ही फसलें पाले को भी सहन कर सकें

Rabi crop farming 1677549441

WhatsApp Group Join Now

ऐसे बनाएं खाद
उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी पर्यावरण प्रेमी ने लोकल 18 से वार्ता करते हुए घर पर जैविक खाद तैयार करने का तरीका बताया मदन सिंह ने कहा कि वे कैसे जीवामृत तैयार कर आप अपने पेड़ पौधों में डालते हैं, जिससे उनकी फसल काफी अच्छी होती है उन्होंने ये भी बोला कि इसे आप अपने आसपास होने वाले 12 वनस्पतियों के पत्तें, गुड़, गोबर, गौमुत्र, दही, शहद, दूध मिलाकर तैयार कर सकते हैं

पाले से कैसे बचाएं फसलों को
मदन सिंह ने कहा कि आपको अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए एक दिन पहले शाम को पाला पड़ने से पहले खेतों की सिंचाई नहीं करनी चाहिए इस मौसम में पानी कम दें बाकी ये फसल के हिसाब से भी तय करना पड़ता है इसके साथ ही खेतों में धुंआ करें और तापमान को कुछ कम करने की प्रयास करें

क्यों अच्छी है जैविक कीटनाशक
जैविक कीटनाशक प्राकृतिक स्रोतों से बनती है और यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित होती है रबी फसलों के लिए जैविक कीटनाशक जैसे नीम, गोबर, गौमूत्र बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है इससे फसल के साथ ही जमीन को भी हानि नहीं पहुंचता है

पौधों के लिए बेस्ट होती है होम मेड खाद 
मदन सिंह ने बोला कि जिस तरह से हमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की आवश्यकता होती है ठीक वैसे ही पौधों को जीवित रखने और अच्छी ग्रोथ के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के साथ-साथ दूसरे महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्वों की जरूरत होती है इनकी पूर्ती के लिए आप घर पर घरेलू जैविक कम्पोस्ट खाद तैयार कर सकते हैं और अपने पौधों को दे सकते हैं घर पर तैयार की गई खाद पेड़-पौधों के लिए सबसे अच्छी होती है

Back to top button