लाइफ स्टाइल

फसलों को कीड़े से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

शाहजहांपुर : एक और यहां बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी, वहीं दूसरी ओर भूरा फुदका धान की फसल कहर बरपा पा रहा है भूरा फुदका का समय पर नियंत्रण न किया जाए तो यह फसल को हानि पहुंचा सकता है छोटा सा ये कीट कुछ ही घंटे में धान के स्वस्थ पौधों का रस चूस कर उन्हें नष्ट कर देता है यह कीट धान के पौधे का रस चूसता है, जिससे पौधे पीले पड़ जाते हैं और सूख जाते हैं इस स्थिति को होपर बर्न कहते हैं

Grain hn

WhatsApp Group Join Now

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात पादप सुरक्षा बीमारी की एक्सपर्ट डाक्टर नूतन वर्मा ने लोकल 18 को कहा कि इन दिनों भूरा फुदका धान की फसल को चपेट में ले रहा है यह रस चूसने वाला छोटा सा कीट धान के पौधों को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है धान के पौधे सूखकर गिर जाते हैं धान के पौधे खेत में जगह-जगह पर गोला आकार में सूखने लगते हैं यह खेत में भरे पानी की ऊपरी सतह पर बैठा रहता है कीट रस चूस कर पौधे को कमजोर करता है पौधे पर लार छोड़ देता है लार मीठा होने की वजह से कई तरह की फफूंदी तैयार हो जाती है गोले में ही धान के पौधे नष्ट हो जाते हैं

अधिक नाइट्रोजन बन सकता है काल
डॉ नूतन वर्मा ने कहा कि नाइट्रोजन का अधिक इस्तेमाल भी भूरा फुदका को आकर्षित करती है गर्म और आर्द्र मौसम भूरे फुदके के प्रजनन के लिए अनुकूल होता है अधिक घनी फसल में हवा का प्रवाह कम होता है, जिससे भूरे फुदके सरलता से फैल जाते हैंभूरा फुदका फसल में लगने के बाद पौधे पीले पड़ना और सूखना प्रारम्भ हो जाते है पत्तियों पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं पौधे का विकास रुक जाता है दानों का आकार छोटा हो जाता है

कैसे करें भूरा फुदका से बचाव?
डॉ नूतन वर्मा ने कहा कि धान की फसल में भूरा फुदका आने के बाद किसानों को रोकथाम के लिए थायमैथाक्सम (Thiamethoxam) 100 ग्राम 250 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ फसल पर छिड़काव कर दें छिड़काव करते समय ध्यान रखें की जिस स्थान पर भूरा फुदका का प्रकोप दिख रहा हो गोला आकार में बाहर से अंदर की ओर दवा का छिड़काव करें उसके बाद पूरे खेत में दवा का छिड़काव कर दें जिससे भूरा फुदका का नियंत्रण हो जाएगा

Back to top button