असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
व्यापमं की ओर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में सब इंजीनियर की भर्ती होगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. वहीं अब जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण विभाग से भी असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. लोक निर्

इनमें उप अभियंता सिविल के 96 पद हैं. इनमें से 10 बैकलॉग पद हैं. इसके अतिरिक्त उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 17 पद हैं. इनमें 1 बैकलॉग पद है. इन पदों पर भर्ती के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. व्यापमं की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए 13 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी. जल्द ही व्यापमं की ओर से इन पदों के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे.
इसी तरह छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में भी असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 115 पदों पर भर्ती होगी. इनमें उप अभियंता सिविल के 100 और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 15 पद शामिल हैं. व्यापमं की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पदों की भर्ती के लिए 20 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी. इनके लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी.
जल्द ही व्यापमं की ओर से आवेदन प्रक्रिया भी प्रारम्भ होगी. इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन और विज्ञापन से संबंधित विभिन्न जानकारी के लिए विभाग और व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg. cgstate.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं.
2 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन पीएचई में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए 11 मार्च से आवेदन प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है. जारी सूचना के मुताबिक आवेदन की आखिरी तिथि 1 अप्रैल तक थी. लेकिन बुधवार को व्यापमं की ओर से एक सूचना जारी कर तिथि में संशोधन किया गया है. दरअसल, डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी. याचिका के अंतरिम आदेश के मुताबिक अब पीएचई के असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए अब डिग्रीधारी अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे. इसके लिए व्यापमं की ओर से 27 मार्च को औनलाइन आवेदन में संशोधन किया जाएगा. इसलिए 17 मार्च को पीएचई के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बाधित रहेगी.
एक दिन आवेदन प्रक्रिया बाधित रहने के कारण आवेदन की आखिरी तिथि भी बढ़ाई गई है. अब अभ्यर्थी 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि पीएचई में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 128 पदों पर भर्ती होगी. इसमें 118 सिविल और 10 पद विद्युत / यांत्रिकी सब इंजीनियर के लिए है. इस परीक्षा की संभावित तिथि 27 अप्रैल है.

