लाइफ स्टाइल

चोट लगने के बाद घाव से लगातार हो रहा है रक्तस्राव, तो घबराएं नहीं करें बस एक काम

सहारनपुर: घर पर काम करते समय यदि आपको कहीं चोट लग जाए, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है आज हम आपको चाकू से घाव होने पर या फिर चोट लगने के बाद खून को कैसे रोका जा सकता है, इसके कुछ घरेलू तरीका बताने जा रहे हैं सबसे पहले, जब कहीं पर कट लगता है और जख्म से खून निकलने लगे, तो वहां पर हाथ से दबाव देकर खून को रोकने का कोशिश करें यदि ऐसा नहीं होता है, तो आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं फिटकरी का चूर्ण बनाकर घाव पर लगाने से खून तुरंत रुक जाता है

Wound healing main

WhatsApp Group Join Now

घाव को भरने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें हल्दी में शहद मिलाकर इसका लेप करके घाव पर पट्टी बांध दें ऐसा करने से दो से तीन दिन में आपका घाव भरने लगेगा इसके अलावा, बाजार में चमेली के पत्तों और फूलों से बना जात्यादी ऑयल मिलता है, जो घाव को भरने में बहुत कारगर होता है पहले हमारे बड़े-बुजुर्ग इन देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर छोटे-मोटे घाव को शीघ्र भर देते थे लेकिन आज की पीढ़ी इनसे दूर होती जा रही है, जबकि प्राथमिक चिकित्सा के रूप में घरेलू नुस्खे आदमी की जान बचाने में सहायता करते हैं

बीएमएस, एमडी चिकित्सक हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि कई बार काम करते समय, सब्जी काटते समय चाकू लग जाता है और खून निकलने लगता है ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि जहां कट लगा है वहां पर उंगली या किसी चीज से दबाव डालें, ताकि खून रुक जाए यदि दबाव से खून नहीं रुकता है, तो घर में उपस्थित फिटकरी का इस्तेमाल करें फिटकरी को घाव पर रगड़ें या उसका पाउडर बनाकर लगाएं, इससे खून रुक जाएगा

इसके बाद हल्दी का लेप करें या शहद और हल्दी मिक्स करके लगाएं, जिससे घाव शीघ्र भर जाएगा आयुर्वेद में एक ऑयल आता है जिसे जात्यादी ऑयल कहते हैं, जो चमेली के पत्तों और फूलों से बना होता है और घाव भरने के लिए रामबाण औषधि है किसी भी तरह का घाव जात्यादी ऑयल से भर जाता है लेकिन ध्यान रखें, यदि चोट या घाव जंग लगे चाकू या ब्लेड से हुआ है, तो टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना महत्वपूर्ण है यदि आपका घाव ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर की राय जरूर लें घरेलू नुस्खों से ठीक करने का कोशिश न करें, डॉक्टर की राय लेना जरूरी है

Back to top button