लाइफ स्टाइल

एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से होगी शुरू

एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 8 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होगी आखिरी तिथि 8 मार्च 2024 तय की गई है 10वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकेंगे इसके अनुसार 567 पद भरे जाएंगे 253 पद अनारक्षित हैं 183 ओबीसी, 31 एससी, 40  एसटी और 60 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं दोनों पदों की भर्तियों के लिए अभ्यर्थी dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे स्त्री एवं बाल कल्याण विभाग में एमटीएस के 194, सामाजिक कल्याण में 99, ट्रेनिंग टेक्निकल एजुकेशन में 86, प्रिंसिपल अकाउंट्स ऑफिस में 64, विधानसभा सचिवालय में 32, डीएसएसएसबी में 13 पद हैं आवेनद की आखिरी तिथि 8 मार्च है

Newsexpress24. Com dsssb mts 567 ssc mts 2022 exam 1673613301 11zon

WhatsApp Group Join Now

आयु सीमा – कुछ विभागों के पदों के लिए उम्र सीमा 18-25 साल तो कुछ के लिए 18-27 साल तक रखी गई है अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी को तीन साल और एसटी एससी को पांच साल की छूट मिलेगी

वेतनमान – 18000 – 56900 रुपये लेवल-1, ग्रुप सी

चयन – वन टियर एग्जाम 2 घंटे की परीक्षा में 200 एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे जनरल अवेयनेस, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग एबिलिटी, अरिथमेटिक एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, टेस्ट ऑफ  हिंदी लेंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, टेस्ट ऑफ इंग्लिश लेंग्वेज एंड कॉम्प्रीहेंशन से से 40-40 मार्क्स के प्रश्न आएंगे प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें 

आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों 100 रुपये का भुगतान करना होगा एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी कैटेगरी की स्त्री उम्मीदवारों को आवेदन फीस से छूट दी गई है

Back to top button