कॉन्स्टेबल के 3 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी,ऐसे करें अप्लाई
सरकारी जॉब की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रदेशभर में कॉन्स्टेबल सामान्य, कॉन्स्टेबल चालक, कॉन्स्टेबल बैंड, कॉन्स्टेबल माउंडेट, कॉन्स्टेबल डॉग स्क्वायड और कॉन्स्टेबल पुलिस दूर संचार के पदों को भरा जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2023 है।

भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और अन्य अन्य डाक सर्किल में स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2023 है।
बिहार विधान परिषद सचिवालय ने रिपोर्टर, असिस्टेंट, असिस्टेंट लेजिस्लेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिविजन क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड और ऑफिस अटेंडेंट के 172 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म लागू करने की लास्ट डेट आज यानी 21 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,000 से 81,100 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।
नैनीताल बैंक में क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के 110 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 40 हजार रुपए से लेकर 47,920 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
भारतीय रेलवे ने 10वीं पास के लिए एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं। फॉर्म लागू करने की लास्ट डेट आज यानी 21 अगस्त 2023 है।

