लाइफ स्टाइल

Banana Chips Cooking Tips: जानें केले के चिप्स बनाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में…

अक्सर स्नैक्स टाइम में चिप्स खाने का काफी मन करता है. अमूमन यह देखने में आता है कि लोग बाजार से चिप्स लाकर खाना पसंद करते हैं. जबकि ये चिप्स ना सिर्फ़ महंगे होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी इन्हें अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसे में आप स्वयं घर पर ही चिप्स बनाकर तैयार कर सकते हैं. इनमें केले के चिप्स का स्वाद काफी लाजवाब होता है. केरल के स्पेशल केले के चिप्स लोग बहुत ही चाव से खाते हैं. यदि आप इन्हें घर पर बना रहे हैं तो बस आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए आज इस लेख में हम आपको केले के चिप्स बनाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
Download 2025 02 16t133929. 178
WhatsApp Group Join Now
सही केले का करें चयन
केले के चिप्स बनाते समय ठीक केले का चयन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है. यह आपके टेस्ट पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के चिप्स बनाना चाहते हैं. मसलन, क्रिस्पी चिप्स बनाने के लिए कच्चे हरे केले का इस्तेमाल करें. ये कठोर होते हैं और अच्छी तरह से तले जाते हैं. वहीं, यदि आप हल्के मीठे चिप्स बनाना चाहते हैं तो आधे पके केले का इस्तेमाल करें. हालांकि, यह बहुत अधिक नरम ना हो.
केले को ठीक ढंग से काटें
केले को ठीक तरह से काटना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. मसलन, क्रिस्पी चिप्स बनाने के लिए आप पतले स्लाइस करें. एक समान और पतले स्लाइस के लिए एक तेज चाकू या मैंडोलिन स्लाइसर का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्लाइस करने के बाद आप नमक के पानी में भिगोएं. यह उन्हें भूरा होने से रोकता है और तलने पर उन्हें क्रिस्पी बनाता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप केरल के ऑथेंटिक टेस्ट के लिए आप नारियल ऑयल का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, ऑयल के तापमान का भी ख्याल रखें. इसे हमेशा मध्यम आंच पर रखें. यदि ऑयल बहुत ज़्यादा गर्म होगा तो इससे चिप्स जल जाएंगे. वहीं यदि तापमान कम होगा तो इससे चिप्स सॉगी बनेंगे. चिप्स तलते समय इन्हें चलाते रहें. इससे वे एक समान रूप से पकते हैं और वे चिपकते नहीं हैं. जब चिप्स गर्म हों, तभी उनमें नमक और मसाले छिड़कें. गर्म होने पर चिप्स स्वाद को बेहतर ढंग से सोख लेते हैं.

Back to top button