लाइफ स्टाइल

गोभी खरीदने से पहले जान लें ये एक ट्रिक, पानी में डालते ही खुद बाहर निकल आएंगे कीड़े

गोभी में अक्सर कीड़ा होता है जो सफेद रंग का ही होता है. गोभी के फूल में ये कीड़ा सरलता से छिपा रहता है. कई बार तो काटने पर भी कीड़ा नजर नहीं आता है. बहुत सारे लोग इसी कीड़े के वजह से गोभी नहीं खाते हैं. ज्यादातर फूल गोभी में कीड़े होते हैं. कीड़े निकालने के लिए कुछ लोग गोभी को गर्म पानी में उबालते हैं और कुछ लोग कई दूसरे तरीका अपनाते हैं. लेकिन आज हम आपको फूलगोभी का कीड़ा निकालने का बड़ा ही आसान तरीका बता रहे हैं. जिससे बिना काटे ही कीड़ा गोभी से निकलकर पानी में तैरने लगेगा. आप इस ट्रिक से गोभी से सरलता से कीड़ा निकाल सकते हैं.

Tips to remove worms from vegetables

WhatsApp Group Join Now

गोभी का कीड़ा कैसे निकालें, आसान उपाय

पहला स्टेप- बाजार से गोभी खरीदकर लाएं तो उसे कभी भी सीधे फ्रिज में न रखें. गोभी में कीड़ा होता है जो कई बार दूसरी सब्जियों या फ्रिज में रखे खाने में पहुंच सकता है. फ्रिज में रखने से पहले गोभी का कीड़ा निकाल दें.

दूसरा स्टेप- इसके लिए एक बर्तन में पानी भर लें. आपको ऐसा बर्तन लेना है जिसमें गोभी का फूल पानी के अंदर पूरी तरह से डूब जाए. अब पानी में गोभी का फूल सीधा करके या विपरीत करके कैसे भी डाल दें. गोभी पूरी तरह से पानी में डूबी होनी चाहिए.

तीसरा स्टेप- इसके लिए आप गोभी के फूल के ऊपर कोई भारी सामान रख दें. जिससे गोभी पानी में न तैरे. आपको बिना काटे ही पूरा गोभी का फूल पानी में डुबाना है. आप नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

चौथा स्टेप- इस ट्रिस से गोभी में छुपे कीड़े को ऑक्सीजन नहीं मिलेगा और वो तैरकर पानी के ऊपर आ जाएगा. इस ट्रिक से बिना काटे ही गोभी के अंदर फूल में छुपे हुए कीड़े बार निकलकर भागने लगेंगे. कीड़े को हटाकर अलग कर दें.

पांचवां स्टेप- अब इस गोभी को आप सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. गोभी को चाहें तो फ्रिज में रख सकते हैं. जब गोभी की सब्जी बनाएं तो इसे टुकड़ों में काटकर एक बार और पानी में उबाल लें. इससे गोभी का कीड़ा निकल जाएगा.

Back to top button