लाइफ स्टाइल

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए आई बड़ी खबर

भारत में UPI पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है. यदि आप भी UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बारे में आज ही जान लेना चाहिए क्योंकि 4 अगस्त 2024 को यह काम नहीं करेगा. दरअसल यह केवल HDFC बैंक यूजर्स के लिए है. क्योंकि बैंक की तरफ से शेड्यूल डाउनटाइम अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान किसी भी तरह का औनलाइन पेमेंट बंद रहेगा, लेकिन इसके लिए समय भी तय कर दिया गया है.

Download 12 4

WhatsApp Group Join Now

बैंक नोटिफिकेशन-
बैंक की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि सुबह 12:00 बजे से सुबह 03:00 बजे तक सिस्टम मेंटेनेंस का काम किया जाएगा और इस दौरान सभी औनलाइन पेमेंट बंद रहेंगे. यानी कुल 180 मिनट तक ऐसे पेमेंट बंद रहेंगे. इसका असर सभी खाताधारकों पर पड़ने वाला है. इसमें बचत और चालू खाताधारक दोनों ही तरह के लोग ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे.

कौन से ऐप्स पर पड़ेगा असर-
हालांकि इसका असर सभी ऐप्स पर पड़ने वाला है. जिनकी सहायता से यूजर UPI पेमेंट करते हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक, आप HDFC मोबाइल बैंकिंग ऐप, GPay, WhatsApp Pay, Paytm, Shriram Finance और Mobikwik पर पेमेंट नहीं कर पाएंगे यानी एक तरह से सिस्टम पूरी तरह से डाउन हो जाएगा. लेकिन POS की सहायता से किए जाने वाले लेंन-देंन पर इसका कोई असर नहीं होगा ऐसे में आप पेमेंट के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्या करें?
UPI पेमेंट डाउन होने पर आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं है इसे HDFC बैंक स्वयं ही चालू कर देगा ऐसा अक्सर बैंकों द्वारा मेंटेनेंस के दौरान किया जाता है लेकिन नेटवर्क ठीक होने के बाद इसे फिर से चालू कर दिया जाता है इससे पेमेंट न होने के दौरान आपको थोड़ी कठिनाई जरूर होगी, लेकिन एक बार ठीक हो जाने के बाद आप इसका इस्तेमाल सरलता से कर सकते हैं. HDFC बैंक के अतिरिक्त कई दूसरे बैंक भी मेंटेनेंस करते हैं और इस दौरान कई चीजों का ध्यान रखा जाता है दरअसल ऐसा नेटवर्क को बूस्ट और रिपेयर करने के लिए किया जाता है इस दौरान पेमेंट रोक दिए जाते हैं

Back to top button