खोजा गया सूर्य से भी कई गुना बड़ा काला छिद्र
Nearest Large Black Hole: एस्ट्रोनॉमर्स ने हबल स्पेस टेलीस्कोप की सहायता से पृथ्वी के निकटतम विशाल ब्लैक होल को खोजा है। यह एक दुर्लभ ‘मध्यम द्रव्यमान वाला ब्लैक होल’ है। इस ब्लैक होल का द्रव्यमान लगभग 8,200 सूर्यों के बराबर है। ये तारकीय द्रव्यमान वाले ब्लैक होल की तुलना में काफी बड़ा है लेकिन सुपरमैसिव ब्लैक होल की तुलना में बहुत छोटा।

नया खोजा गया मध्यम द्रव्यमान वाला ब्लैक होल, लगभग एक करोड़ तारों के एक समूह में स्थित है, जिसे ओमेगा सेंटॉरी कहते हैं। यह ब्लैक होल पृथ्वी से लगभग 18,000 प्रकाश साल की दूरी पर स्थित है। ओमेगा सेंटॉरी एक प्राचीन आकाशगंगा का अवशेष है जिसे हमारी Milky Way आकाशगंगा निगल चुकी है
इस ब्लैक होल की खोज से यह पता चलता है कि ओमेगा सेंटॉरी असल में एक छोटी, अलग गैलेक्सी का कोर है जिसके विकास पर अचानक मिल्की वे ने विराम लगाया। यदि ऐसा नहीं हुआ होता तो, यह ब्लैक होल शायद एक सुपरमैसिव ब्लैक होल बन जाता।
तीन तरह के ब्लैक होल
आमतौर पर हम जिन ब्लैक होल की बात करते हैं, वे तारकीय ब्लैक होल या महाविशाल ब्लैक होल होते हैं। तारकीय द्रव्यमान वाले ब्लैक होल होल का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 5 से 100 गुना अधिक होता है। महाविशाल ब्लैक होल इतने बड़े होते हैं कि उन्हें ‘सुपरमैसिव ब्लैक होल’ बोला जाता है। ये विशालकाय ब्लैक होल हमारे सूर्य के द्रव्यमान से सैकड़ों हजार से लेकर दसियों अरब गुना तक बड़े हो सकते हैं। वे आम तौर पर आकाशगंगाओं के केंद्रों में पाए जाते हैं।
सबसे नजदीकी ब्लैक होल
वैज्ञानिकों ने अब तक जो सबसे करीबी तारकीय द्रव्यमान वाला ब्लैक होल खोजा है, उसका नाम गैया-बीएच1 है। यह पृथ्वी से सिर्फ़ 1,560 प्रकाश साल दूर है। मध्यम द्रव्यमान वाले ब्लैक होल की खोज के बारे में हमने आपको कहा ही। धरती के सबसे निकट उपस्थित सुपरमैसिव ब्लैक होल Sagittarius A* (Sgr A*) है जो हमारी आकाशगंगा के केंद्र में उपस्थित है। Sgr A* का द्रव्यमान सूर्य से 4.3 मिलियन गुना है और यह पृथ्वी से 27,000 प्रकाश साल दूर स्थित है।

