लाइफ स्टाइल

BPSC Teacher Exam : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा कल से,परीक्षा में मार्कर ले जाना वर्जित

BPSC Teacher Exam : बिहार में राष्ट्र की सबसे बड़ी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है बिहार पहला राज्य है जहां एक साथ 1,70, 461 शिक्षकों की बहाली होगी परीक्षा ( Bihar Teacher Exam 2023 ) 24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में होगी इसमें 8.15 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे राज्यभर में 850 केंद्र बनाए गए हैं पटना में सबसे अधिक 40 केंद्रों पर 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने परीक्षा को लेकर अलर्ट है जिला और पुलिस प्रशासन को परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने का निर्देश दिया है सभी केन्द्रों पर धारा 144 लागू रहेगा हर केन्द्र पर पर्यवेक्षक रहेंगे परीक्षा केन्द्र के सौ गज के अंदर किसी को रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी खासकर फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करने वाले गैंग पर प्रशासन की विशेष नजर होगी अभ्यर्थियों को राय दी गई है कि अफवाहों से दूर रहें

Newsexpress24. Com bpsc tre 1 bihar teacher teaching 1591095324

WhatsApp Group Join Now

बिना अनुमति के केन्द्र से नहीं निकल सकते बाहर परीक्षा में प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा हॉल में भेजा जाएगा वहीं अभ्यर्थियों के समक्ष खोला जाएगा परीक्षा समापन के बाद ओएमआर सीट सील होगी पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी इसबार आयोग ने ओएमआर बॉक्स को सील करने के लिए एक जैकेट तैयार किया है परीक्षा समापन के बाद भी अभ्यर्थी बिना वीक्षक की अनुमति के बाहर नहीं निकल सकते परीक्षा केन्द्र पर विद्यार्थियों को केवल ब्लैक, ब्लू बॉल पेन और व्हाइट बॉल पेन के साथ प्रवेश मिलेगा हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट पर रोक होगी

परीक्षा में मार्कर ले जाना वर्जित
– अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली 0730 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली 0100 बजे अपराह्न से प्रवेश दिया जायेगा परीक्षा केन्द्र पर ढाई घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा जांच-पड़ताल के बाद एक घंटे पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा पेपर प्रारम्भ होने से एक घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे

BPSC : बिहार शिक्षक भर्ती में नेगेटिव मार्किंग नहीं, BEd वाले योग्य हैं या नहीं, अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने किया साफ

– सभी अभ्यर्थियों के लिए हर शिफ्ट में ई एडमिट कार्ड की एक एक्स्ट्रा कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र ले जाना जरूरी होगा परीक्षा के दौरान वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर उन्हें देना होगा

– परीक्षार्थी अपने ऑनलाईन आवेदन में भरे गये मूल फोटो आईडी प्रूफ साथ में रखना सुनिश्चित करेंगे

– इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकृति होगी परीक्षार्थियों को मार्कर परीक्षा कक्ष में ले जाना वर्जित है

बायोमेट्रिक उपस्थिति
परीक्षा में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी आंख की पुतली का मिलान करने के साथ एडमिड कार्ड का भी मिलान किया जाएगा अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा एक घंटे पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा

पहले बुक कराये होटल
परीक्षा केंद्र सभी 38 जिलों में बनाए गए हैं तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा को देखते हुए सभी जिला मुख्यालयों के होटल और लॉज की बुकिंग अभ्यर्थियों ने पहले ही करा ली है होटल में कमरे फुल हो चुके हैं अभ्यर्थी सगे- संबंधियों और जाननेवालों के यहां भी पहुंच रहे हैं

Back to top button