लाइफ स्टाइल

40 साल से कम उम्र के लोगों के लिए आई बम्पर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

अगर आप एक नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश समाप्त हुई बेगुसराय में नौकरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है इसमें नौकरी मिलने के बाद सैलरी भी अच्छी है हालांकि, इसके लिए आपकी उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए

16 11 2020 job

WhatsApp Group Join Now

सुरक्षा गार्ड की जॉब में स्थिरता अक्सर बनी रहती है इस क्षेत्र में जॉब के अवसर लगातार बने रहते हैं, जिससे एक निश्चित आय प्राप्त होती है इस जॉब के लिए अधिक शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं होती, जिससे 10वीं और 12वीं पास युवा भी इस क्षेत्र में काम के अवसर प्राप्त कर सकते हैं

सुरक्षा गार्ड का काम अनुशासन और जिम्मेदारी सिखाता है यह जॉब समय की पाबंदी, सतर्कता, और आत्म-नियंत्रण जैसे गुणों को विकसित करने में सहायता करती है इस नौकरी में आपकी तुलना बिहार पुलिस के सिपाही से की जाती है यदि आप सुरक्षा गार्ड या सुपरवाइजर बनने की सोच रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए जरूरी है

श्रम संसाधन विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में 2 सितंबर से 7 सितंबर तक नौकरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है आइए जानते हैं पूरी जानकारी:

300 पदों पर इन शर्तों के साथ होगी बहाली

बेगूसराय जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कहा कि SIS Ltd Training Centre, मुजफ्फरपुर द्वारा सुरक्षा सुपरवाइजर और सुरक्षा जवान के लिए 300 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं योग्यता के अनुसार, आवेदन करने वालों की उम्र 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए

सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है कार्य क्षेत्र बिहार हो सकता है, और इसमें सिर्फ़ पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं मासिक वेतन सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ₹18,000-₹25,000 और सुरक्षा जवान के लिए ₹13,000-₹22,000 निर्धारित किया गया है

जॉब कैंप की तारीखें और स्थान

बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में 2 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रखंडवार नौकरी कैंप का आयोजन किया गया है:

  • 02.09.2024: मटिहानी प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 03.09.2024: वीरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 04.09.2024: सामहो प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 05.09.2024: बलिया प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 06.09.2024: डंडारी प्रखंड कार्यालय परिसर
  • 07.09.2024: साहेबपुर कमाल प्रखंड कार्यालय परिसर

इस नौकरी कैंप में भाग लेकर आप सुरक्षा गार्ड या सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं

Back to top button