लाइफ स्टाइल

शारदीय नवरात्र में इन चीजों को खरीदना माना जाता है लाभकारी

,कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका क्रय शारदीय नवरात्र में करने से आप की इच्छा पूरी होंगी. यदि आप समृद्धि की कामना से कर रहे हैं मां का पूजन तो चांदी से निर्मित कोई वस्तु अवश्य क्रय करें. आप अपना मकान चाहते हैं तो मिट्टी से बना छोटा सा घर खरीदना आप के लिए बहुत शुभकारी होगा. इसी प्रकार मौली, सुहाग का सामान और पताका खरीदना भी फायदेमंद माना गया है.
8e068cafc1db382ef55db8e1669d6399

भृगु संहिता जानकार पं वेदमूर्ति शास्त्री बताते हैं कि हिंदू शास्त्रत्तें में चांदी को बहुत अधिक शुभ माना गया है. शारदीय नवरात्र में चांदी की वस्तु खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. चांदी को समृद्धि का प्रतीक माना गया है. नवरात्र में चांदी खरीदने से आदमी को आर्थिक मजबूती मिलती है. नवरात्र के दिनों में घर पर मिट्टी का एक छोटा सा मकान खरीद कर लाना शुभदायी माना गया है. आप ये मकान बाजार से खरीद सकते हैं और घर में भी बना सकते हैं. मिट्टी के मकान को मां दुर्गा के नजदीक के रख दें. ऐसी मान्यता है कि नियमित रूप से इसकी पूजा करने से प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग बनते हैं. मां दुर्गा के विशेष आशीर्वाद और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए नवरात्र में विवाहिताएं मां की लाल चुनरी के साथ सुहाग का सामान भी खरीद लाएं. इससे पति की उम्र में वृद्धि होती है. नवरात्र में मौली अवश्य खरीदें. ऐसा करना ज्योतिष शास्त्रत्त् में जरूरी माना गया है.

पताका खरीदना भी है लाभकारी

ज्योतिष शास्त्रत्त् में पताका को भी विशिष्ट माना गया है. नवरात्र में लाल रंग की त्रिकोणीय पताका खरीद कर घर ले आएं. इसे पूजा घर में लगा दें. पताका से आशय विजय की निशानी से होता है. इसे मंदिर में रख कर नियमित पूजा करने से विशेष फायदा होता है.

 

Back to top button